
Aryan Mishra Murder: मुख्य आरोपी अनिल कौशिक को पुलिस का गोरक्षक मानने से इनकार
AajTak
पुलिस अनिल कौशिक को गोरक्षक बताने से बच रही है. लेकिन अनिल कौशिक का सोशल मीडिया अकाउंट उसके गोरक्षक होने की पोल खोल रहा है. अनिल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गाने बनाकर गोरक्षक होने का बखान कई वीडियो में किया हैं. मुख्य आरोपी अनिल कौशिक का फेसबुक पर लिव फॉर नेशन आईडी से एक अकाउंट भी बना है.
हरियाणा के फरीदाबाद में गो-तस्करी के शक में 12वीं कक्षा के छात्र आर्यन मिश्रा (19 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल कौशिक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोप है कि पुलिस अनिल कौशिक को गोरक्षक बताने से बच रही है. लेकिन अनिल कौशिक का सोशल मीडिया अकाउंट उसके गोरक्षक होने की पोल खोल रहा है. अनिल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गाने बनाकर गोरक्षक होने का बखान कई वीडियो में किया है.
मुख्य आरोपी अनिल कौशिक का फेसबुक पर लिव फॉर नेशन आईडी से एक अकाउंट बना है. जिस पर वो गोरक्षा से जुड़े कई पोस्ट करता था. साथ ही अनिल ने गौतस्करों को चौराहे पर पीटने का बखान भी अपने सोशल मीडिया फ्लेट फॉर्म पर खूब किया है और कुछ फोटो हथियार के साथ पोस्ट किए.
अनिल कौशिक का लिव फॉर नेशन नाम का सोशल मीडिया अकाउंट
ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि आमतौर पर इस तरह के मामले में पुलिस एक्शन लेती है. पर हथियारों के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने अनिल के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया. इसके अलावा स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्यन हत्या के मामले में पुलिस की ऐसी कौन सी मजबूरी है, जिसकी वजह से पुलिस उसे गौरक्षक मानने तक से इनकार कर रही है.
मृतक आर्यन मिश्रा ने पुलिस खड़े किए कई सवाल
बता दें एक फोटो में अनिल कौशिक फरीदाबाद के पूर्व कमिश्नर आईपीएस विकास अरोड़ा को राधा- कृष्ण की तस्वीर भेंट करता दिखाई दे रहा है. एक में दिख रहा है कि गौरक्षकों ने गौतस्करों से गौवंश बचाया. इस तरह के कई वीडियो की लिव फॉर नेशन ग्रुप पर भरमार है. गौरक्षा के लिए सरकार ने कानून बनाया हुआ है. पुलिस टीमें लगातार ऐसी सूचनाओं पर काम करती हैं. बावजूद इसके गौरक्षक लगातार हत्या जैसी बेहद संगीन वारदातों को बेधड़क होकर अंजाम देते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







