
Apple MacBook Air M1 पर दिया जा रहा है बंपर डिस्काउंट, ऐसे लें ऑफर का फायदा
AajTak
Apple MacBook Air को पिछले साल M1 चिप के साथ लॉन्च किया गया था. इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं. अगर आप नया MacBook Air मॉडल लेना चाहते हैं तो ये सही समय है. Apple रिसेलर My Imagine Store ने MacBook Air M1 पर ऑफर की घोषणा की है.
Apple MacBook Air को पिछले साल M1 चिप के साथ लॉन्च किया गया था. इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं. अगर आप नया MacBook Air मॉडल लेना चाहते हैं तो ये सही समय है. Apple रिसेलर My Imagine Store ने MacBook Air M1 पर ऑफर की घोषणा की है. ऑफर में आप MacBook Air M1 को 82,900 रुपये में खरीद सकते हैं. Apple MacBook Air को पिछले साल 92,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. रिसेलर MacBook Air M1 को HDFC Bank कार्ड्स पर 6,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है. इसके अलावा इसपर 4,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इससे इसकी कीमत 82,900 रुपये हो जाती है. MacBook Air M1 को 82,900 में आप HDFC Bank कैशबैक और 4,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर दिया जा रहा है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












