
Apple लाया MacOS 26 Tahoe, अब MacBook पर नजर आएंगे कई बड़े बदलाव
AajTak
Apple WWDC 2025 की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान कंपनी ने अपने MacOS के न्यू वर्जन को अनवील कर दिया है. इसका नाम macOS 26 Tahoe है, जिसमें यूजर्स को यूजर इंटरफेस में बड़ा बदलाव नजर आएगा. Apple ने इस डिजाइन को Liquid Glass नाम दिया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Apple WWDC 2025 के दौरान कंपनी ने MacOS का न्यू वर्जन macOS 26 Tahoe को अनवील कर दिया है. यह लैपटॉप का ऑपरेटिंग सिस्टम है. इस बार कंपनी का फोकस न्यू डिजाइन एलिमेंट पर रहा है. आइए न्यू OS के तहत मिलने वाले न्यू एलिमेंट्स के बारे में जानते हैं.
MacOS 26 या MacOS Tahoe ऑपरेटिंग सिस्टम के तहत काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. इसमें यूजर्स को Translucent Design लैंग्वेज मिलेगा. Apple ने इस डिजाइन को Liquid Glass नाम दिया है.
यूजर इंटरफेस में मिलेगा बदलाव
यूजर इंटरफेस में बदलाव देखने को मिलेंगे. मेन्यू और आइकन की लोकेशन में बदलाव किया है. हालांकि कुछ फीचर्स अभी वहीं है. इन सभी के बावजूद यूजर्स को पहले के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा. ऊपर नजर आने वाले कंट्रोल्स को भी कस्टमाइज किया जा सकता है.
ऐसा लगेगा Liquid Glass डिजाइन
Liquid Glass पूरी तरह से एक न्यू कॉन्सेप्ट है. इसमें यूजर्स को कई न्यू कस्टमाइज फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. Apple का Liquid Glass सिर्फ MacOS तक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे iPhone और अन्य डिवाइसों के लिए भी जारी किया है. इसके लिए यूजर्स को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अपडेट करना होगा.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












