
Anushka Sharma से Neha Dhupia तकः जब सेलेब्स ने पैपराजी से छिपाया बच्चे का चेहरा, लाइमलाइट से दूर रखने की बताई वजह
AajTak
स्टेडियम में विराट के खेल को एन्जॉय करते हुए अनुष्का और वामिका की फोटो कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई वामिका की फोटो शेयर करने लगा. वामिका हाल ही में एक साल की हुई हैं. पहली बार ऐसा हुआ जब वामिका की फोटो इस तरह सोशल मीडिया पर सबके सामने क्लियर नजर आई. आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने बेबी का फेस नहीं किया रिवील.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका की फोटोज सोशल मीडिया पर हर जगह नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या सेलिब्रिटी किड्स को पैपराजी का क्लिक करना सही बात है या नहीं. या फिर उन्हें स्टार्स से उनके बच्चों की फोटो क्लिक करने की अनुमति लेनी चाहिए. अनुष्का और विराट ने हर कोशिश की थी, बेटी वामिका को पैपराजी की नजरों से बचाने की. यहां तक कि उन्होंने मीडिया से गुजारिश की थी कि वह वामिका की फोटोज क्लिक न करें और उनकी प्राइवेसी को ध्यान में रखें. लेकिन आखिर में वामिका की फोटो इंटरनेट पर आ ही गई. स्टेडियम में विराट के खेल को एन्जॉय करते हुए अनुष्का और वामिका की फोटो कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई वामिका की फोटो शेयर करने लगा. वामिका हाल ही में एक साल की हुई हैं. पहली बार ऐसा हुआ जब वामिका की फोटो इस तरह सोशल मीडिया पर सबके सामने क्लियर नजर आई.
जनवरी 2021 में जब वामिका ने जन्म लिया तो स्टार कपल ने फैन्स को इसके बारे में जानकारी देते हुए यह भी कहा कि बच्चे की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए वह मीडिया से गुजारिश करना चाहते हैं कि उनकी बेटी की कोई फोटो क्लिक न करे. जब वामिका की फोटोज कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर सामने आई तो अनुष्का ने पोस्ट शेयर कर दोबारा लोगों से यही अपील की. एक्ट्रेस ने लिखा कि कल स्टेडियम में हमारी बेटी की फोटो क्लिक की गई और उसके बाद वह लगातार शेयर हो रही है. हम सभी को बताना चाहते हैं कि हमें ऑफ गार्ड पकड़ा गया और तब हमें पता नहीं था कि कैमरे का फोकस हम पर है. अनुष्का आगे कहती हैं कि बेटी की फोटो को लेकर हमारा रुख पहले जैसा ही है. उम्मीद करेंगे हैं कि वामिका की फोटो क्लिक न करें और न ही उसे कहीं छापें. कारण पहले ही बताया जा चुका है. थैंक्यू यू.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












