
Anushka Sharma ने Faf du Plessis की वाइफ को दी अपनी ग्रीन साड़ी, ग्लेन मैक्सवेल की शादी में छाईं, Photos
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस और उनकी पत्नी इमारी भी मैक्सवेल की शादी में शामिल हुए थे. इमारी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फंक्शन की कई फोटोज को शेयर किया है. इन फोटोज में इमारी को हरे रंग की बेहद खूबसूरत चंदेरी साड़ी पहने देखा जा सकता है. यह साड़ी अनुष्का शर्मा की साड़ी की याद दिला रही है.
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में फेमस क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की शादी में शिरकत की. मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की फार्मासिस्ट विनी रमन से शादी रचाई है. मुंबई में हुई इस शादी में कई जाने-माने क्रिकेटर्स अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे. इस वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस की वाइफ इमारी को अनुष्का शर्मा की साड़ी पहने देखा जा सकता है.
डु प्लेसिस की वाइफ ने पहनी अनुष्का की साड़ी?
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस और उनकी पत्नी इमारी भी मैक्सवेल की शादी में शामिल हुए थे. इमारी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फंक्शन की कई फोटोज को शेयर किया है. इन फोटोज में इमारी को हरे रंग की बेहद खूबसूरत चंदेरी साड़ी पहने देखा जा सकता है. यह साड़ी अनुष्का शर्मा की साड़ी की याद दिला रही है.
फोटोज में इमारी के सास पति फाफ डु प्लेसिस और बच्चे नजर आ रहे हैं. यहां फाफ ने रेड कलर का कुर्ता और सेफद पजामा पहना है. वहीं इमारी ग्रीन और गोल्डन कलर की चंदेरी साड़ी में नजर आ रही हैं. फोटोज दोनों में बेहद सुंदर लग रहे हैं. दोनों के ट्रेडिशनल लुक की खूब तारीफ हो रही है. साथ ही यूजर्स ने यह कयास भी लगाए हैं कि यह साड़ी अनुष्का शर्मा की हो सकती है.
Happy Birthday Anushka Sharma: ब्लैक को-ऑर्ड सेट में अनुष्का शर्मा का दिलकश अंदाज, यूजर्स ने की तारीफों की बौछार
यूजर्स को पसंद आया लुक

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












