
Anushka Ranjan and Aditya Seal sangeet: दोस्त की शादी में आलिया का डांस, ट्रोल्स बोले- 'इससे अच्छा इंस्टा रील्स वाली लड़कियां कर देती'
AajTak
अनुष्का रंजन के संगीत सेरेमनी से आलिया भट्ट का एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आलिया साथिया फिल्म के गाने 'छलका... छलका रे' पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. बेस्ट फ्रेंड की शादी में आलिया का डांस उनके फैंस को तो खूब पसंद आया, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस का डांस देखकर निराश हो गए और उन्होंने आलिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन अपने बॉयफ्रेंड आदित्य सील संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. अनुष्का की शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. लेकिन सब में आलिया सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं. शादी से लेकर संगीत तक आलिया के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












