
Anupamaa फेम गौरव खन्ना ने किया वाइफ को अंडरवॉटर KISS, फैन्स बोले- आग लगा दी
AajTak
आकांक्षा और गौरव के इस पैशनेट किस वीडियो को देख फैन्स के होश उड़ गए हैं. कॉमेंट के जरिए फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "आग लगा ही है. ऐसे ही रहना." एक और फैन ने लिखा, "अब तक का बेस्ट वीडियो जो मैंने देखा है."
टीवी सीरियल 'अनुपमा' में गौरव खन्ना, अनुज कपाड़िया की भूमिका अदा करते नजर आते हैं. रियल लाइफ में गौरव पत्नी आकांक्षा संग काफी रोमांटिक हैं. टीवी टाउन का यह कपल हॉट जोड़ियों में शुमार किया जाता है. दोनों ही अक्सर अपने मशी रोमांटिक फोटोज और वीडियोज फैन्स संग सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते हैं. फैन्स को भी दोनों की रियल लाइफ केमिस्ट्री काफी पसंद आती है. हाल ही में वैलेंटाइन डे गया है. किस डे के मौके पर दोनों ने अंडरवॉटर पैशनेट किस वीडियो शेयर कर फैन्स के होश उड़ा दिए हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












