
Anti Hijab Protest in Iran: ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत से भड़का US, संपत्तियां-बैंक अकाउंट फ्रीज किए
AajTak
ईरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ लोगों को गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. प्रदर्शन को दबाने के लिए सुरक्षाबल बल प्रयोग कर रहे हैं, जिससे अब तक 40 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं महसा अमिनी की मौत की जिम्मेदारों पर एक्शन लेने के बजाए प्रदर्शनकारियों को प्रताड़ित करने से नाराज अमेरिका ने ईरान पर कठोर प्रतिबंध लगा दिया है.
ईरान में पुलिस की हिरासत में महसा अमिनी (22) की मौत के विरोध में शुरू हुई विरोध प्रदर्शन राष्ट्रव्यापी हो चुका है. रॉयटर्स के मुताबिक देश के 50 से ज्यादा शहरों में लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को दो थानों व कई वाहनों में आग लगा दी. इस दौरान सुरक्षाबलों से हुई झड़पों में अब तक करीब 40 प्रदर्शनकारियों की जान जा चुकी है. सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ के लिए रिहायशी बिल्डिंगों में भी छापेमारी कर रहे हैं.
वहीं अमेरिका ने प्रदर्शनकारियों की मौत पर सख्त रुख अपनाते हुए अपने देश में ईरानी खुफिया और सुरक्षा मंत्रालय, सुरक्षा बलों और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अफसरों की संपत्तियों और बैंक खातें फ्रीज कर दिए हैं.
जल्द जला दिया जाएगा खामेनेई का घर
ईरान की महिला पत्रकार मसीह अलीनेजादी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि ईरान में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में अब तक 40 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. यह सब देहदाश शहर में हो रहा है. अमोल शहर में 10 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.
मसीह अलीनेजादी ने अपने दूसरे ट्वीट ने बताया कि उत्तरी ईरान के बाबोल के उग्र लोगों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के होर्डिंग में आग लगा दी. अली खामेनेई का घर जल्द ही इन लोगों के गुस्से और नफरत की आग में जल जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







