
Ankita Lokhande-Vicky Jain Wedding: शादी के बाद पति विक्की जैन को छेड़ती दिखीं अंकिता लोखंडे
AajTak
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बंधन में बंध चुके हैं. अब दोनों शादी के बाद की रस्मों में बिजी हैं. अंकिता-विक्की का एक पोस्ट वेडिंग वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो और विक्की शादी के बाद की रस्म करते दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट वेडिंग रस्म के दौरान अंकिता अपने पति विक्की जैन को छेड़ती भी दिखाई दीं.
2021 में कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंध गये. इनमें से कुछ सेलेब्स की शादियों ने खूब सुर्खियां भी बटोरी. इन्हीं में से एक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की वेडिंग भी है. कटरीना कैफ और विक्की की शादी के बाद अब हर जगह अंकिता-विक्की की शादी के चर्चे हैं. अंकिता की ग्रैंड वेडिंग किसी ड्रीम वेडिंग जैसी थी. अंकिता-विक्की ने प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज से लेकर शादी तक की रस्मों को खूब एंजॉय किया. सोशल मीडिया पर इनकी वेडिंग तस्वीरें देख कर इनके चाहने वाले भी खुश दिखाई दिये.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












