
Anil Kapoor के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने किया विश, बताया 2060 में कैसे दिखेंगे दोनों
AajTak
शुक्रवार को एक्टर ने अपने जीवन के 65 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर अनिल कपूर को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. उनके भतीजे अर्जुन कपूर ने भी उन्हें इस खास मौके पर जरा खास अंदाज में विश किया है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ लोगों को करिश्मा माना जाता है. जैसे किशोर कुमार जो अपने समय में काफी मल्टीटैलेंटेड रहे. जैसे अमिताभ बच्चन, जो 80 की उम्र में भी अपने जोशीले अंदाज और आकर्षक छवि के लिए जाने जाते हैं. लता मंगेशकर, जिनकी आवाज का जादू किसी करिश्में स कम नहीं. और अनिल कपूर. जैसे-जैसे वे उम्र के पड़ाव पर आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे और भी यंग होते जा रहे हैं. शुक्रवार को एक्टर ने अपने जीवन के 65 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर अनिल कपूर को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. उनके भतीजे अर्जुन कपूर ने भी उन्हें इस खास मौके पर जरा खास अंदाज में विश किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












