
Android 12: स्मार्टफोन से खुल जाएगी कार, दोस्तों को दूर बैठे शेयर भी कर पाएंगे चाबी
AajTak
Google ने अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस I/O 2021 के दौरान अपकमिंग मोबाइल OS एंड्रॉयड 12 के फर्स्ट बीटा वर्जन को पेश किया. साथ ही कंपनी ने उन फीचर्स की भी जानकारी दी जो एंड्रॉयड 12 में आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे.
Google ने अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस I/O 2021 के दौरान अपकमिंग मोबाइल OS एंड्रॉयड 12 के फर्स्ट बीटा वर्जन को पेश किया. साथ ही कंपनी ने उन फीचर्स की भी जानकारी दी जो एंड्रॉयड 12 में आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे. कई फीचर्स के बारे में बताते हुए कंपनी ने ये भी बताया कि जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स अपने स्मार्टफोन को अपनी कारी की चाबी के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे. कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि वो कार मैन्युफैक्चरर्स के साथ एंड्रॉइड 12 में एक नई डिजिटल कार Key डेवलप करने के लिए काम कर रही है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन से अपनी एंड्रॉयड ऑटो इनेबल्ड कार को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट कर पाएंगे. कंपनी इस फीचर को यूजर्स को देने के लिए अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है. गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि NFC इनेबल्ड कार मॉडल्स में कार के डोर पर महज फोन को टैप कर कार को अनलॉक किया जा सकता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












