
Anant Ambani Radhika Merchant wedding: संगीत नाइट, गृह पूजा, आशीर्वाद... 14 जुलाई तक चलेगा अनंत-राधिका की शादी का जश्न
AajTak
वेडिंग सेरेमनी का पूरा शिड्यूल आ चुका है. फंक्शन्स 3 जुलाई से शउरू हो चुके हैं. ये 14 जुलाई तक चलेंगे. मामेरू सेरेमनी और गरबा नाइट के बाद 5 जुलाई को मुंबई के NMACC (नीता मुकेश अंबानी कन्वेंशनल सेंटर) में संगीत होने वाला है.
अंबानी परिवार में जश्न का माहौल है. हर कोई अनंत-राधिका की शादी की तैयारियों में जुटा है. मामेरू सेरेमनी के बाद गरबा नाइट में हर किसी ने खूब एन्जॉय किया. अब 14 जुलाई तक का कैलेंडर सबका बुक हो चुका है. हो भी क्यों न, आखिर अंनत की राधिका जो होने वाली हैं.
सामने आया वेडिंग सेरेमनी शिड्यूल वेडिंग सेरेमनी का पूरा शिड्यूल आ चुका है. फंक्शन्स 3 जुलाई से शउरू हो चुके हैं. ये 14 जुलाई तक चलेंगे. मामेरू सेरेमनी और गरबा नाइट के बाद 5 जुलाई को मुंबई के NMACC (नीता मुकेश अंबानी कन्वेंशनल सेंटर) में संगीत होने वाला है. इसमें सेलेब्स के आने की उम्मीद जताई जा रही है. इसी के साथ जस्टिन बीबर और बादशाह भी परफॉर्म करने वाले हैं. हर कोई झूमता नजर आने वाला है.
सिर्फ इतना ही नहीं, सलमान खान और रणवीर सिंह भी इस संगीत नाइट का हिस्सा होंगे. जाह्नवी कपूर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ इस फंक्शन का हिस्सा बनती नजर आएंगी. जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी भी धूम मचाते दिखेंगे.
गृह पूजा
इसके बाद 8 जुलाई को गृह पूजा होगी. इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल रहेंगे. 10 जुलाई को 'शिव' पूजा होगी, जो अनंत और राधिका की मंगल कामना के लिए रखी गई है. रात में यंगस्टर्स नाइट होने वाली है, जिसमें कई लोग शामिल होंगे.
सात फेरे के बाद इन दिन होगा रिसेप्शन

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












