
America: 20 साल पुराना मर्डर केस, सुलझाने पर 18 करोड़ रुपये का इनाम!
AajTak
America में एक वकील की हत्या का केस 20 सालों से अनसुलझा है. इस दो दशक पुराने केस को लेकर इनाम की राशि को 2.5 Million Dollar यानि कि 18 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा दिया गया है. वकील की Murder Mystery सुलझाने में मदद करने वाले शख्श को 18 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा. दरअसल, वॉशिंगटन में Seattle संघीय अभियोजक की हत्या से जुड़े दो दशक पुराने केस को सुलझाने में असमर्थ संघीय जांचकर्ताओं (Federal Investigators) ने इनाम की राशि को 18 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया है. पहले इनाम की राशि 11 करोड़ थी. देखें क्या है पूरा मामला.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











