
Alert: PNB के ग्राहकों के पास आखिरी मौका, पूरा कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा खाता!
AajTak
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के पास आज भर का वक्त बचा है. जिन ग्राहकों ने अब तक अपना केवाईसी अपडेट नहीं कराया है उन्हें 12 दिसंबर से पहले इस काम को पूरा करना है. ऐसा नहीं करने वाले ग्राहकों को खाते से लेन-देन में परेशानी उठानी पड़ सकती है.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के जिन ग्राहकों ने अब तक अपना KYC (Know Your Customer) अपडेट नहीं कराया है, उनके पास सिर्फ कल तक की मोहलत है. जिन ग्राहकों का KYC 12 दिसंबर तक अपडेट नहीं होगा, उन्हें अपने खाते से लेन-देन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पंजाब नेशनल बैंक ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि KYC अपडेट नहीं कराने वाले ग्राहक अपने खाते से पैसा नहीं निकाल पाएंगे. PNB ने कहा है कि रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, ग्राहक 12 दिसंबर 2022 से पहले KYC अपडेट करा लें.
ग्राहकों को सूचित कर दिया गया है
पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी एक प्रेस रिलीज में कहा था कि जिन ग्राहकों का KYC अपडेशन बाकी है, उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर दो नोटिस और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से इस संबंध में सूचना भेज दी गई है. बैंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बारे में नोटिफिकेशन शेयर किया था.
प्रतिबंधित हो सकता है खाता
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने एक ट्वीट में कहा था- 'रिजर्व के गाइडलाइंस के अनुसार, सभी कस्टमर्स के लिए KYC अपडेशन अनिवार्य है. अगर आपका अकाउंट 30.09.2022 तक केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपको पहले ही इस बारे में सूचित किया जा चुका है. आपसे अनुरोध है कि 12.12.2022 से पहले अपने केवाईसी को अपडेट करने के लिए बेस ब्रान्च से संपर्क करें. अपडेशन न करने के चलते आपके अकाउंट के ऑपरेशन को प्रतिबंधित किया जा सकता है.'
कैसे करा सकते हैं KYC?

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












