
AK-47 लिए 6 गनर्स के साथ पाकिस्तान घूम रही थी ज्योति! स्कॉटिश व्लॉगर के वीडियो से खुला राज
AajTak
इस वीडियो को लेकर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. ये वीडियो स्कॉटलैंड के यूट्यूबर ने बनाया है, जिसमें ज्योति को पाकिस्तान के न्यू अनारकली बाजार में व्लॉगिंग करते देखा जा सकता है.
स्कॉटलैंड के कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारत की यूट्यूबर और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी ज्योति मल्होत्रा नजर आ रही हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरान AK-47 लिए कुछ सुरक्षाकर्मी भी ज्योति के पीछे नजर आ रहे हैं, जो कई सवाल खड़े कर रहा है.
इस वीडियो को लेकर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. ये वीडियो स्कॉटलैंड के यूट्यूबर कैलम का है, जिसमें ज्योति को पाकिस्तान के न्यू अनारकली बाजार में व्लॉगिंग करते देखा जा सकता है.
लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इस दौरान ज्योति के साथ छह से सात लोग दिखाई दे रहे हैं, जो पाकिस्तानी सिक्योरिटी पर्सनल बताए जा रहे हैं. इन लोगों के हाथ में AK-47 जैसे हथियार हैं और ये सभी सेमी-फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये सभी गार्ड्स ज्योति को वीआईपी जैसी सुरक्षा दे रहे हैं. इन गनर्स ने जो जैकेट्स पहनी हुई हैं, उस पर लिखा हुआ है- No Fear.
वीडियो में स्कॉटिश यूट्यूबर कैलम ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा है कि एक सामान्य यूट्यूबर के लिए इतनी भारी सिक्योरिटी देखकर मैं हैरान रह गया. उन्होंने कहा कि आखिरी इतनी बंदूकों को जरूरत क्या है? देखिए कैसे उन्हें बंदूकधारियों ने घेरा हुआ है.
वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़ा होता है की क्या ज्योति सिर्फ एक ट्रैवल व्लॉगर है या उनके पीछे कोई और एजेंडा है? आखिर ज्योति को पाकिस्तान में इतने हाई-प्रोफाइल प्रोटेक्शन की जरूरत क्यों पड़ी?
सवाल ये भी खड़ा होता है की वीडियो में दिख रहे सिक्योरिटी पर्सनल क्या वाकई में सरकारी एजेंसियों से हैं या ये कोई प्राइवेट बाउंसर्स हैं, जिन्हें केवल दिखावे के लिए तैनात किया गया है?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







