
Aishwarya Rai Tej Pratap Wife: 'तेज प्रताप को मेरे साथ रहने नहीं दिया गया, मां और बहन घर से भगा देती थीं...', पत्नी ऐश्वर्या का बड़ा खुलासा
AajTak
Aishwarya Rai Tej Pratap Wife: तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने आजतक से बातचीत में लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप को उनके साथ नहीं रहने दिया जाता था और परिवार उनकी छवि खराब करने की साजिश करता था. ऐश्वर्या ने दावा किया कि पूरा खानदान एकजुट होकर ड्रामा करता है और तेज प्रताप का ही पक्ष लेता है. उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है और वे हर मंच पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगी.
Aishwarya Rai Tej Pratap Wife: तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने सोमवार को आजतक से बातचीत में कई अहम खुलासे किए. उन्होंने लालू यादव के परिवार पर कई आरोप लगाए. ऐश्वर्या राय ने कहा कि तेज प्रताप को मेरे साथ रहने नहीं दिया जाता था. या तो इनकी मां इन्हें घर से भगा देती थीं या इनकी बहनें तेज प्रताप को भगा देती थीं. ऐश्वर्या राय ने कहा कि लालू परिवार में सब मिले हुए हैं. अपनी छवि को अच्छा दिखाने के लिए इन्होंने मेरी छवि को खराब दिखाया. उन्होंने कहा कि सारा खानदान एक साथ बैठता है और डैमेज कंट्रोल के लिए ड्रामा करते हैं. बस कहते हैं कि हम तुम्हारे साथ हैं. लेकिन साथ तेज प्रताप का ही देते हैं.
ऐश्वर्या राय ने कहा, 'जब दूसरी बार मुझे घर से निकाला गया तब मैंने कहा कि आज पापा जी (लालू यादव) होते तो ऐसा नहीं होता. आज समझ में आ रहा है ये सब एक हैं और ड्रामा रचकर ऐसा कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'मामला कोर्ट में है, हम हर मंच पर इस केस को लड़ेंगे.
राबड़ी देवी ने तेज प्रताप के आंसू पोंछे होंगे ऐश्वर्या राय ने कहा, 'अपनी इमेज को व्हाइट वाश करने के लिए वो सामाजिक न्याय के खिलाफ खड़े होते हैं. जब मेरी बात थी सामाजिक न्याय के लिए, तब तो इन्होंने कुछ नहीं बोला. ये लोग सब मिले हुए हैं. अभी भी आपको बता दें कि कल राबड़ी देवी उनके पास दौड़ के गई होंगी. तेजप्रताप जी के पास जाकर उनके आंसू पोंछ के बोली होंगी. बेटा तुम अभी चुप रहो, हम सब ठीक कर देंगे.'
ऐश्वर्या ने कहा, सारी चीज तीन महीने में दिख जाएगी, ये फिर वापस ले आएंगे. उन्होंने कहा कि लालू परिवार भी मान रहा है कि तेज प्रताप का रिलेशन था.
गौरतलब है कि ऐश्वर्या ने सोमवार को मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, 'ये सब लोग मिले हुए हैं. ये इलेक्शन की वजह से हुआ है. पूरी फैमिली ड्रामा कर रही है. हमको मीडिया से पता चला है. उनसे पूछिए मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी. मेरा क्या होगा उनसे पूछिए. पूरा परिवार ड्रामा कर रहा है.'
'ये सब चुनाव की वजह से हो रहा है' मीडिया से बातचीत में ऐश्वर्या ने कहा, 'ये लोग सब मिले हुए हैं. कल रात में भी मिले होंगे. बोला होगा कि सब शांत हो जाएगा. ये सब चुनाव की वजह से हो रहा है. हमको सारी जानकारी मीडिया से मिलती है.' उन्होंने कहा, 'हमको कुछ पता ही नहीं है, नहीं तो हम पहले ही मिलते. उनसे पूछिए जब हमको मारा गया तब उनका सामाजिक न्याय कहां गया. उनसे पूछिए मेरा क्या होगा?'

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







