
Airtel खास ऑफर के तहत 199 रुपये वाले प्लान में दे रहा है ज्यादा वैलिडिटी और डेटा
AajTak
Airtel ने एक सेगमेंटेड ऑफर पेश किया है. इसके तहत कंपनी चुनिंदा ग्राहकों को 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ज्यादा वैलिडिटी दी जा रही है. साथ ही एडिशनल डेटा भी दिया जा रहा है.
Airtel ने एक सेगमेंटेड ऑफर पेश किया है. इसके तहत कंपनी चुनिंदा ग्राहकों को 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ज्यादा वैलिडिटी दी जा रही है. साथ ही एडिशनल डेटा भी दिया जा रहा है. एयरटेल का 199 रुपये रेगुलर प्लान 1GB डेली डेटा, SMS और Prime Video मोबाइल एडिशन जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है. विस्तार से बात करें तो एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को 199 रुपये का प्लान ऑफर करता है. रेगुलर तौर पर इस प्लान में ग्राहको को रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 24 दिन की वैलिडिटी और 300SMS दिए जाते हैं. साथ ही प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल, फ्री हेलो ट्यून्स, फ्री विंक म्यूजिक और Airtel Xstream का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. हालांकि, Only Tech के मुताबिक एयरटेल अपने 199 रुपये वाले प्लान के लिए सेगमेंटेड ऑफर दे रहा है. इस ऑफर के चुनिंदा ग्राहकों को एडिशनल डेटा और वैलिडिटी दी जा रही है. पब्लिकेशन ने अपनी एक रिपोर्ट में एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें ऑफर्स को देखा जा सकता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












