
Air India ने दो बार बदला था क्रैश ड्रीमलाइनर का TCM, फ्यूल कंट्रोल स्विच भी है इसका हिस्सा
AajTak
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AIIB) की शनिवार सुबह जारी की गई रिपोर्ट से पता चला था कि सीनियर पायलट ने अपने जूनियर से पूछा था- 'तुमने फ्यूल कंट्रोल स्विच क्यों ऑफ किया?'. इसके जवाब में जूनियर पायलट ने कहा था, 'मैंने स्विच ऑफ नहीं किया'. फ्यूल कंट्रोल स्विच के ‘रन’ से ‘कटऑफ’ की स्थिति में आने के कारण विमान की ऊंचाई में तत्काल कमी आ गई थी.
एअर इंडिया ने 2019 में बोइंग के निर्देश के बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल (TCM) को पिछले 6 वर्षों में दो बार बदला था. टीसीएम में फ्यूल कंट्रोल स्विच शामिल होते हैं. इस घातक दुर्घटना की चल रही जांच में पता चला है कि एअर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान VT-ANB के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद दोनों इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच एक सेकेंड के अंतराल में ‘रन’ से ‘कटऑफ’ की स्थिति में चले गए थे, जिसके कारण एअर इंडिया की उड़ान संख्या 171 की कॉकपिट में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी.
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AIIB) की शनिवार सुबह जारी की गई रिपोर्ट से पता चला था कि सीनियर पायलट ने अपने जूनियर से पूछा था- 'तुमने फ्यूल कंट्रोल स्विच क्यों ऑफ किया?'. इसके जवाब में जूनियर पायलट ने कहा था, 'मैंने स्विच ऑफ नहीं किया'. फ्यूल कंट्रोल स्विच के ‘रन’ से ‘कटऑफ’ की स्थिति में आने के कारण विमान की ऊंचाई में तत्काल कमी आ गई थी. यह विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज की एक इमारत पर जा गिरा था. इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे. क्रू समेत विमान में सवार 242 लोगों में से सिर्फ 1 शख्स जिंदा बचा था. मेडिकल कॉलेज के 19 छात्र भी इस हादसे का शिकार हो गए थे.
यह भी पढ़ें: Air India Plane Crash: होटल रिफंड, लगेज लॉस और एक्सिडेंटल डेथ कवर... इंश्योरेंस कंपनियों के सामने पीड़ितों ने किए ये बड़े क्लेम
एअर इंडिया ने 2019 और 2023 में बदला था टीसीएम
एएआईबी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में, 2019 और 2023 में दो बार टीसीएम बदलने का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टीसीएम बदलने का फ्यूल कंट्रोल स्विच से कोई संबंध नहीं था. सूत्र ने पीटीआई को बताया कि बोइंग द्वारा 2019 में ड्रीमलाइनर के सभी ऑपरेटरों के लिए एक संशोधित मेंटेनेंस प्लान डॉक्यूमेंट (MPD) जारी किया गया था. इसके अनुसार ऑपरेटरों को 24,000 घंटे की उड़ान पूरी हो जाने पर टीसीएम बदलने का सुझाव दिया गया था. बोइंग की ओर से 2019 एमपीडी जारी किए जाने के बाद, एअर इंडिया ने दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में दो बार- 2019 और 2023 में टीसीएम बदला था. इस संबंध में पीटीआई ने एअर इंडिया से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, लेकिन उसने अभी तक प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं दिया है.
बोइंग को भेजे गए प्रश्नों के उत्तर में कंपनी के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि कंपनी जांच में मदद करना जारी रखेगी. एएआईबी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जांच के इस चरण में, 'B787-8 या GE GEnx-1B इंजन ऑपरेटरों और मैन्युफैक्चरर्स के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की अनुशंसा नहीं की गई है.' एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर VT-ANB, जो 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसमें GE GEnx-1B इंजन लगा था. अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने 17 दिसंबर, 2018 को बोइंग विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच के लॉकिंग फीचर्स को संभावित समस्या के रूप में चिन्हित किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










