
Air India की फुकेट-नई दिल्ली फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाईलैंड में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 के अनुसार, एअर इंडिया के विमान AI-379 ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे (0230) फुकेत एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए उसने वापस फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की.
थाईलैंड के फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान AI-379 को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फुकेट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी प्रोसीजर का पालन करते हुए सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया. बयान में कहा गया कि एअर इंडिया के विमान में 156 यात्री सवार थे.
फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 के अनुसार, विमान ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे (0230) फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन 20 मिनट की उड़ान के बाद अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए उसने स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर वापस फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. बाद में बताया गया कि प्रारंभिक तलाशी के बाद अधिकारियों को संबंधित एअर इंडिया विमान के अंदर कोई बम नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान जंग के बीच एयर स्पेस बंद, मुंबई से लंदन जा रहे एअर इंडिया प्लेन को लौटना पड़ा
बता दें कि एक दिन पहले ही गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी. एक यात्री जिंदा बचा है. एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार दोपहर 1:38 बजे के करीब उड़ान भरी थी और 1:40 बजे एयरपोर्ट से महज चंद किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हो गई. फ्लाइट का पिछला हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस पर जा गिरा, जिससे बिल्डिंग को भारी क्षति पहुंची. मेस में बड़ी संख्या में मेडिकल और नर्सिंग के छात्र मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: एअर इंडिया विमान हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत, डिप्टी कमिश्नर ने की पुष्टि
इस हादसे में 24 मेडिकल और नर्सिंग छात्रों की भी मौत हो गई और कुछ का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस तरह कुल 265 लोगों की मौत इस विमान हादसे में हुआ. इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी भी सवार थे, जो अपनी बेटी और पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे. उनकी भी इस दुखद विमान हादसे में मृत्यु हो गई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










