
AIMIM seat UP: यूपी की वो सीटें जहां ओवैसी ने कर दी साइकिल पंक्चर और खिल गया कमल!
AajTak
सपा और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला होने के चलते मुस्लिम बहुल सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी के कैंडिडेट इतने वोट जरूर हासिल करने में सफल रहे, जिससे बीजेपी उम्मीदवारों की जीत की राह आसान बन गई.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भले ही बिहार जैसा सियासी करिश्मा नहीं दोहरा सकी है, लेकिन आधा दर्जन से ज्यादा सीटों पर सपा गठबंधन के जीत का खेल जरूर बिगाड़ दिया है. सूबे में मुस्लिम मतदाताओं की पहली पसंद सपा जरूर बनी है, लेकिन एआईएमआईएम उम्मीदवारों ने इतना वोट जरूर हासिल किया, जिससे कई सीटों पर बीजेपी की जीत की राह आसान बन गई है. यूपी में एआईएमआईएम वोट कटवा पार्टी बनकर उभरी है.
यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में असदुद्दीन ओवैसी ने 100 से ज्यादा प्रत्याशी उतारे थे. एआईएमआईएम ने ज्यादातर मुस्लिम बहुल सीटों पर मुस्लिम कैंडिडेट उतार रखे थे तो कुछ सीटों पर हिंदू प्रत्याशी भी दिए थे. एआईएमआईएम को एक फीसदी से भी कम वोट मिले हैं और आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट को छोड़कर किसी भी सीट पर उसकी जमानत नहीं बच सकी है.
हालांकि, सपा और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला होने के चलते मुस्लिम बहुल सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी के कैंडिडेटों ने इतने वोट जरूर हासिल किए, जिससे बीजेपी उम्मीदवारों की जीत की राह आसान बन गई. बिजनौर, नकुड़, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, कुर्सी, जौनपुर जैसी मुस्लिम बहुल सीटों पर बीजेपी कमल खिलाने में कामयाब रही. इसके अलावा कांग्रेस और बसपा से उतरे मुस्लिम कैंडिडेट ने भी कई सीटों पर सपा गठबंधन का खेल कम नहीं बिगाड़ा है.
AIMIM ने बिगाड़ा गठबंधन का खेल
बिजनौर सीट: मुस्लिम बहुल बिजनौर विधानसभा सीट पर बीजेपी जीतने में कामयाब रही. बिजनौर सदर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट सुची मौसम चौधरी को 97165 वोट मिले और सपा-आरएलडी प्रत्याशी नीरज चौधरी को 95720 वोट मिले जबकि AIMIM के मुनीर अहमद को 2290 वोट मिले हैं. सपा-गठबंधन को 1445 वोटों से बीजेपी के हाथों हार का सामान करना पड़ा है. ओवैसी के उम्मीदवार को मिले वोटों को अगर सपा-गठबंधन में जोड़ देते हैं तो बीजेपी 845 वोटों से हार जाती. नकुड़: सहारनपुर जिले की नकुड़ विधानसभा सीट, मुस्लिम बहुल मानी जाती है. नकुड़ से बीजेपी प्रत्याशी मुकेश चौधरी को 104114 वोट और सपा कैंडिडेट धर्म सिंह सैनी को 103799 वोट मिले हैं. वहीं, एआइएमआइएम प्रत्याशी रिजवाना को 3593 वोट मिले हैं. यहां पर सपा को बीजेपी से महज 315 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है. नकुड़ सीट पर ओवैसी सपा गठबंधन के जीत की राह में रोड़ बने. कुर्सी सीट: बाराबंकी जिले की कुर्सी विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन का खेल AIMIM ने बिगाड़ दिया. यहां पर बीजेपी प्रत्याशी सकेंद्र प्रताप को 118720 वोट मिले तो सपा उम्मीदवार राकेश वर्मा को 118503 वोट मिले. AIMIM प्रत्याशी कामिल अशरफ खान को 8541 वोट मिले. सपा गठबंधन को 217 वोटों से बीजेपी से हार मिली. वहीं, ओवैसी के प्रत्याशी को मिले वोट अगर सपा गठबंधन के पक्ष में जोड़ देते हैं तो बीजेपी की राह मुश्किल हो जाती.
शाहगंज: जौनपुर जिले की शाहगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी गठबंधन पहली बार जीत दर्ज कर सका. बीजेपी गठबंधन के तहत निषाद पार्टी के उम्मीदवार रमेश सिंह को 86980 वोट मिल जबकि सपा गठबंधन के उम्मीदवार शैलेंद्र यादव ललई को 86514 वोट मिले हैं. वहीं, ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्मीदवार नयाब अहमद खान को 8128 वोट मिले हैं. इस सीट पर सपा को 468 वोटों से हार मिली है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







