
AIIMS के डॉक्टरों का कमाल, गर्भ के अंदर ही भ्रूण की हार्ट सर्जरी कर शेप बदलकर बचाई जान
AajTak
डॉक्टरों ने बताया कि 28 वर्षीय गर्भवती महिला को तीन बार गर्भपात हो चुका था और जब उसे अपने गर्भ में पल रहे भ्रूण की दिल की खराब स्थिति के बारे में बताया गया तो वह बेहोश हो गई. हालांकि, महिला गर्भावस्था को जारी रखना चाहती थी और डॉक्टरों को भ्रूण के दिल पर इलाज करने की अनुमति देने पर सहमत हो गई थी.
अकसर डॉक्टर मरीज को ऐसी जटिल स्थितियों से जीवित निकाल लेते हैं कि समझ आता है कि आखिर उन्हें भगवान का दर्जा क्यों दिया गया है. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. दरअसल राजधानी दिल्ली में एम्स अस्पता के डॉक्टरों की एक टीम ने एक महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण के अंगूर के आकार के दिल की जटिल सर्जरी कर उसे मां के गर्भ में ही फिर से आकार दिया है.
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 28 वर्षीय गर्भवती महिला को तीन बार गर्भपात हो चुका था और जब उसे अपने गर्भ में पल रहे भ्रूण की दिल की खराब स्थिति के बारे में बताया गया तो वह बेहोश हो गई. हालांकि, महिला गर्भावस्था को जारी रखना चाहती थी और डॉक्टरों को भ्रूण के दिल पर इलाज करने की अनुमति देने पर सहमत हो गई थी.
"एम्स में प्रसूति और स्त्री रोग विभाग के डॉक्टरों के साथ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट की एक टीम ने हृदय के बाधित वाल्व में बैलून डाइलेशन नाम की इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया. एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, अल्ट्रासाउंड के मार्गदर्शन में की गई प्रक्रिया के तहत भ्रूण के दिल में एक सुई डाली गई और फिर एक बैलून कैथेटर का उपयोग करके बाधित वाल्व को खोल दिया गया. डॉक्टर ने कहा, "पूरी प्रक्रिया बहुत तेजी से की जानी थी. यह बहुत चुनौतीपूर्ण था. हम इसे लगभग डेढ़ मिनट में करने में सफल रहे."
डॉक्टर ने कहा, "इस रीशेपिंग प्रक्रिया के साथ, उम्मीद है कि भ्रूण का दिल बेहतर विकसित होगा. भ्रूण और मां दोनों स्थिर हैं और उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है." केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "मैं @AIIMS_NewDelhi के डॉक्टरों की टीम को 90 सेकंड में एक भ्रूण के अंगूर के आकार के दिल पर सफल दुर्लभ प्रक्रिया करने के लिए बधाई देता हूं. बच्चे और मां की सलामती के लिए मेरी प्रार्थना."
15 मिनट तक वॉशिंग मशीन में डूबा रहा मासूम, डॉक्टरों ने बचाया
बता दें कि पहले भी कई बार डॉक्टरों की कोशिश से इस कदर लोगों की जानें बची हैं. बीते दिनों ऐसी ही एक खबर आई थी. यहां दिल्ली में एक भयंकर दुर्घटना में एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा साबुन और पानी से भरी टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन में गिर गया. इतना ही नहीं बल्कि वह उस पानी में लगभग 15 मिनट तक रहा डूबा रहा. सात दिन कोमा में वेंटीलेटर पर रहा और फिर 12 दिन वार्ड में रहने के बाद डॉक्टरों की कोशिश से वह चमत्कारिक रूप से ठीक हो गया. बच्चा वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती था. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अब बच्चा सामान्य व्यवहार कर रहा है और ठीक से चल रहा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



