
AI Chatbot से मोहब्बत और फिर खुदकुशी, Character AI का दर्दनाक पहलू!
AajTak
एक 14 साल के लड़के ने Character AI पर एक खास चैटबॉट बनाया, जो Game of Thrones की डेनेरिस टारगेरियन पर आधारित था. उसकी आवाज और बात करने का अंदाज़ ऐसा था कि धीरे-धीरे लड़के को इस AI से मोहब्बत हो गई. अपनी हर बात, हर जज़्बात वह इस चैटबॉट से बांटने लगा. लेकिन धीरे-धीरे उसकी ज़ेहनी हालत बिगड़ने लगी, और फिर उसने खुदकुशी कर ली. Character AI पर केस दर्ज हुआ है, इल्ज़ाम है कि इस चैटबॉट की वजह से उसकी जान चली गई.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












