
AI से 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाने वाले छात्र के खिलाफ FIR, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज
AajTak
छत्तीसगढ़ के IIIT रायपुर में एआई तकनीक से छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाने के मामले में बड़ा अपडेट आया है. संस्थान की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के बाद आरोपी छात्र सैयद रहीम अदनान अली के खिलाफ राखी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है.
रायपुर के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाने के मामले में बड़ा कदम उठाया गया है. संस्थान की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने आरोपी छात्र सैयद रहीम अदनान अली के खिलाफ राखी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.
पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं और अन्य कानूनों के तहत केस दर्ज किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र ने अपनी 36 सहपाठी छात्राओं की तस्वीरों को एआई टूल्स की मदद से मॉर्फ कर अश्लील तस्वीरों में बदल दिया था.
आरोपी छात्र के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने इन तस्वीरों को डिजिटल माध्यम से तैयार किया था, जिसके बाद यह मामला सामने आने पर कॉलेज प्रशासन ने तुरंत आंतरिक जांच शुरू की. जांच में दोषी पाए जाने के बाद संस्थान ने पूरा मामला पुलिस को सौंप दिया.
पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया
पुलिस अब आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि तस्वीरों को कहीं साझा तो नहीं किया गया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








