
AI के खतरों से कैसे निपटेगी दुनिया? UN सिक्योरिटी काउंसिल में होगी बैठक
AajTak
दुनिया भर की सरकारें इस बात पर विचार कर रही हैं कि उभरती AI तकनीक के खतरों को कैसे कम किया जाए. यह तकनीक वैश्विक अर्थव्यवस्था को नया आकार देने में सक्षम है. इसकी मदद से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य को बदला जा सकता है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे-जैसे दुनिया में अपने पैस पसार रहा है. वैसे-वैसे ही उसके संभावित खतरे भी नजर आ रहे हैं. इसलिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) इस सप्ताह न्यूयॉर्क में इस विषय पर चर्चा करने जा रही है. इस बैठक में ब्रिटेन वैश्विक शांति और सुरक्षा को लेकर इसके प्रभाव के बारे में बातचीत करेगा. ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली मंगलवार को चर्चा की अध्यक्षता करेंगे.
दुनिया भर की सरकारें इस बात पर विचार कर रही हैं कि उभरती AI तकनीक के खतरों को कैसे कम किया जाए. यह तकनीक वैश्विक अर्थव्यवस्था को नया आकार देने में सक्षम है. इसकी मदद से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य को बदला जा सकता है.
प्रस्ताव का किया समर्थन
इससे पहले जून में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) जैसी अंतर्राष्ट्रीय AI निगरानी संस्था के निर्माण के लिए कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अधिकारियों के प्रस्ताव का समर्थन किया.
हॉलीवुड के राइटर्स प्रोटेस्ट पर
बता दें कि हॉलीवुड में इन दिनों AI के प्रयोग से वहां की राइटर्स एसोसिएशन और प्रोडक्शन स्टूडियोज के बीच का कॉन्फ्लिक्ट बढ़ता जा रहा है.AI ने इंडिया में भी दस्तक दे दी है. ऐसे में अब कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स इसी तकनीक के इस्तेमाल से अपने काम को आसान करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









