
Agra: ताजमहल में भगवा कपड़ों में घुसे हिंदूवादी नेता, परमहंस आचार्य को रोके जाने पर बवाल
AajTak
Agra News: दुनिया के सात अजूबों में शामिल आगरा के ताजमहल से जुड़ा एक और विवाद सामने आने से हंगामा मचा हुआ है. हिंदूवादी संगठनों ने अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
जगद्गुरु परमहंसाचार्य को ताजमहल में प्रवेश न देने का मामला गरमा गया है. हिंदूवादी संगठनों ने इस मामले को लेकर आगरा में विरोध प्रदर्शन किया और भगवा वस्त्र पहनकर ताजमहल में घुस गए. इस दौरान प्रदशर्नकारियों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. संगठन के नेताओं ने जगद्गुरु मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
हिंदू महासभा के पदाधिकारी जगद्गुरु के अपमान का विरोध करने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने पुतला दहन करने का प्रयास किया. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हिंदूवादियों को पुतला दहन करने से पहले ही रोक लिया. हिंदूवादी नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर आचार्य परमहंस मामले से जुड़े दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर भगवा पहनकर ताजमहल पहुंचे और धनुष-दंड लेकर ताज महल में प्रवेश भी किया. खाकी वर्दी के साए में गोविंद पाराशर को ताजमहल में घुमाया गया. गोविंद पाराशर का कहना है कि उन्हें पुलिस ने नहीं रोका. भगवा पहन कर उन्होंने ताजमहल का दीदार किया. लेकिन जगतगुरु के मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष संजय जाट ने कहा, अयोध्या से आए जगद्गुरु परमहंसाचार्य को ताजमहल में प्रवेश न करने देने को लेकर हमने एएसआई कार्यालय पर प्रदर्शन किया. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.
क्या है पूरा मामला
अयोध्या तपस्वी छावनी से जुड़े संत जगद्गुरु परमहंसाचार्य बुधवार को धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा पर आगरा पहुंचे थे. संत परमहंस के मुताबिक, उन्हें भगवा कपड़े पहनने और धर्म दंड लिए होने की वजह से ताजमहल में प्रवेश नहीं मिला. हालांकि, बाद में उन्हें बिना धर्म दंड के प्रवेश की अनुमति दी गई लेकिन उन्होंने इस पर एतराज करते हुए ताजमहल गेट के भीतर प्रवेश नहीं किया. अब संत परमहंस कहते हैं की यह ताजमहल वास्तव में तेजो महालय है और इसका सही इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







