
Agnipath Scheme Protest: बिहार के दरभंगा में प्रदर्शन के बीच जाम में फंसी स्कूल बस, प्रोटेस्ट देख बिलखने लगे बच्चे
AajTak
अग्निपथ योजना के विरोध में देश के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं. शुक्रवार को दरभंगा में प्रदर्शन की वजह से जाम लग गया. इसमें एक स्कूल बस फंस गई. बच्चों ने जब प्रदर्शन करते हुए लोगों को देखा तो वह बिलख उठे.
हाथों में डंडे... हिंसा... तोड़फोड़.... आगजनी... कुछ ऐसी ही तस्वीरें इन दिनों शहर-शहर में नजर आ रही हैं. युवा चेहरे पर कपड़े बाधंकर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. विरोध केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का है.सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन बिहार में देखने को मिल रहे हैं. लेकिन इन्हीं हिंसक प्रदर्शनों को देखने वाले बच्चों के मानस पर क्या बिंब बनेगा, ये कोई नहीं जानता.
दरअसल, शुक्रवार को दरभंगा में युवा सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शन की वजह से जाम लग गया. इस जाम में फंसी थी एक स्कूल बस. जिसमें सवार थे छोटे-छोटे बच्चे. जब इन बच्चों ने बस की खिड़की से झांककर बाहर देखा तो उन्हें प्रदर्शन करते हुए युवा दिखे. इसे देख बच्चे सहम गए. कुछ बच्चे तो रोने लगे.
#WATCH | Bihar: A school bus, with children on board, got stuck in the road blockade by agitators in Darbhanga. The bus later managed to get out of the blockade with Police intervention. The agitators were protesting against the #AgnipathRecruitmentScheme pic.twitter.com/E8lFLk9leD
जाम में फंसी इस बस का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति बच्चों से पूछ रहा है कि क्या आपको डर लग रहा है, इसके बाद बच्चा बिलखने लगा. बच्चों में डर का माहौल बन गया. पहले तो बच्चे खिड़की से बाहर झांकते रहे, फिर अपनी सीटों पर आकर बैठ गए. हिंसा के निशान अमिट होते हैं, धुंधले पड़ने में भी कई बरस बीत जाते हैं. ऐसे में ये दृश्य इन मासूमों के जेहन पर कितना गहर असर छोड़ेंगे, ये कह पाना कतई मुश्किल नहीं है.
हालांकि प्रदर्शन के बीच जाम में फंसी स्कूल बस को पुलिस ने निकलवा दिया. दसअसल, सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. युवा सड़कों पर उतर आए हैं. बिहार से लेकर, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा में प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारी तोड़फोड़, आगजनी कर रहे हैं. अब दिल्ली-NCR में भी संग्राम शुरू हो चुका है. आलम ये है कि जेवर में प्रदर्शनकारी जुट गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने जेवर के टप्पल थाना क्षेत्र की जट्टारी चौकी में भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







