
Agnipath Scheme Protest: 'अग्निपथ' पर बवाल जारी, रेलवे ट्रैक पर युवाओं के आंदोलन से कई ट्रेनें प्रभावित, यहां देखें लिस्ट
AajTak
Protest Over Agnipath Scheme in UP-Bihar: अग्निपथ स्कीम को लेकर विरोध हर बीतते दिन के साथ उग्र होता जा रहा है. कई जगह आगजनी हुई है, रेल और सड़क मार्ग को बाधित किया गया है. यहां पढ़िए अबतक पूर्व मध्य रेल के किस-किस मंडल की कौन सी ट्रेनें आंदोलन से हुईं प्रभावित.
Indian Railways: सेना में भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवा आंदोलन कर रहे हैं. हालांकि, सरकार ने इस साल की भर्ती की उम्र सीमा 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी है, बावजूद इसके युवाओं का आंदोलन थम नहीं रहा है. आज सुबह से ही डीडीयू जंक्शन पटना मार्ग पर बिहार के स्टेशनों पर युवा आंदोलन कर रहे हैं. साथ ही साथ कई अन्य रेल रूटों पर भी युवक रेलवे ट्रैक पर उतर आए हैं, जिसकी वजह से दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हैं. ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की वजह से रेल यात्री परेशान हैं.
दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की बात करें तो ट्रेनों के इंतजार में यहां पर यात्री काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन एक ऐसा जंक्शन है जहां से पटना और गया होते हुए आगे की तरफ ट्रेनें जाती हैं और युवाओं के आंदोलन के चलते यह दोनों रूट ही अभी तक बाधित हैं और तमाम ट्रेनें जहां की तहां रुकी हुई हैं. उधर युवाओं के इस आंदोलन को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
अब तक पूर्व मध्य रेल के किस-किस मंडल में कौन-कौन सी ट्रेनें कहां कहां रुकी हुई हैं?
◾️सोनपुर मंडल के बछवारा हाजीपुर रेल रूट के मोहिउद्दीन नगर रेलवे स्टेशन पर सुबह 5:00 बजे से गाड़ी संख्या 12424 गुवाहाटी राजधानी, गाड़ी संख्या 15652 लोहित एक्सप्रेस ट्रेन रुकी हुई हैं. इसी रेल मंडल के बरौनी कटिहार रेल रूट के मानसी रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:20 से ट्रेन संख्या 28181 टाटा नगर-कटिहार एक्सप्रेस रुकी हुई है. ◾️दानापुर डिवीजन के डुमराव स्टेशन पर सुबह 5:15 बजे से गाड़ी संख्या 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13005 अमृतसर मेल, गाड़ी संख्या 13249 पटना भभुआ इंटरसिटी, गाड़ी संख्या 12487 जोगबनी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 03162 तेभागा एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12340 कोलफील्ड एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13258 आनंद विहार- दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन रुकी हुई है. साथ ही गहमर रेलवे स्टेशन पर संपूर्ण क्रांति ट्रेन को रोका गया है. वहीं, कुलड़िया रेलवे स्टेशन पर 6:45 बजे से जीरो गाड़ी संख्या 3671 एक्सप्रेस को रोका गया है. ◾️ दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीडीयू- मानपुर रेलखंड के जाखिम स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13554 वाराणसी आसनसोल मेमो, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12260 दूरंतो एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12988 अजमेर सियालह एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13009 दून एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12307 जोधपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12321 मुंबई मेल, गाड़ी संख्या 12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस पर रोका गया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







