
Afghanistan-Taliban Crisis: अमिताभ बच्चन के फैन थे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति, 'खुदा गवाह' की शूटिंग के लिए उठाए थे सख्त कदम
AajTak
आवाम से लेकर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति तक, अमिताभ के कायल थे. यही वजह थी कि अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म खुदा गवाह जंग के माहौल में भी अफगानिस्तान में फिल्म की शूटिंग कर सुरक्षित वापस लौट आई थी.
मेगास्टार अमिताभ बच्चन यूं ही नहीं शहंशाह कहे जाते हैं. सिनेमा की दुनिया के बेताज बादशाह अमिताभ का रुतबा दुनियाभर में था और आज भी कायम है. अफगानिस्तान में भी बिग बी के चाहने वालों की कमी नहीं रही. आवाम से लेकर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति तक, अमिताभ के कायल थे. यही वजह थी कि अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म खुदा गवाह जंग के माहौल में भी अफगानिस्तान में फिल्म की शूटिंग कर सुरक्षित वापस लौट आई थी. खुदा गवाह की शूटिंग के लिए डायरेक्टर मुकुल एस आनंद का अफगानिस्तान को चुनना बड़ा फैसला था. खुदा गवाह के कुछ सीन्स की शूटिंग काबुल और मजार-ए-शरीफ में हुई है. उन दिनों अफगानिस्तान में मुजाहिदीन की लड़ाई चल रही थी. ऐसे हालात में फिल्म की शूटिंग करना जोखिम भरा था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












