
AFG vs AUS LIVE Score: अफगानिस्तान को पहले ही ओवर में लगा झटका, रहमानुल्लाह गुरबाज डक पर आउट
AajTak
LIVE Score, Afghanistan vs Australia: अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. अब उसका सामना वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से है. इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, उसकी सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी.
Champions Trophy LIVE Score, AFG vs AUS: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-10 में आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टक्कर है. ग्रुप-बी का यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में है. मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है.
इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, उसकी सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी. पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी खेल रही अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. अब वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अफगानिस्तान की टीम ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी. अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले का स्कोर देखने के लिए इस स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन.
अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच H2H
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक चार वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इन सभी मुकाबलों में कंगारू टीम को जीत मिली. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला अगस्त 2012 में शारजाह में आयोजित हुआ था. उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 66 रनों से जीत मिली थी. फिर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में पर्थ के वाका मैदान पर ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान की भिड़ंत हुई थी. उस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 275 रनों से जीता था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












