
Adah Sharma ने Bappi Lahiri संग शेयर की ब्रालेस फोटो, जूलरी फ्लॉन्ट कर सिंगर संग की तुलना, भड़के फैंस बोले- शर्म करो
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी एक पोस्ट के बाद यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं. दरअसल, अदा ने दिवंगत सिंगर और कंपोजर बप्पी लाहिड़ी से अपनी तुलना कर दी है, जिसके बाद यूजर्स अदा को खरी-खोटी सुना रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अक्सर ही अपनी पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार अदा शर्मा ने खुद को एक महान दिवंगत सिंगर और कंपोजर बप्पी लाहिड़ी से खुद को कंपेयर कर लिया है. अदा की इस पोस्ट को फैंस शर्मनाक बता रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












