
ACB के प्रमुख बोले- अफगान क्रिकेट टीम PAK के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी
AajTak
पिछले दिनों अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद ACB प्रमुख हामिद शिनवारी ने कहा कि टीम एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी एकदिवसीय सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है, जो हफ्ते बाद श्रीलंका में होने वाली है.
तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा जमाए जाने के बाद कई चीजों के भविष्य को लेकर संशय की स्थिति बन गई है, इसमें क्रिकेट भी शामिल है. हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ हामिद शिनवारी ने कहा है कि हम पाकिस्तान के साथ आगामी सीरीज खेलेंगे. टी-20 वर्ल्ड कप में भी खेलने की संभावना है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












