
Abdu Rozik को हुई चॉकलेट की क्रेविंग, फेल हुई बॉक्स को खोलने की कोशिश तो गुस्से में उठा लिया लैम्प
AajTak
अब्दू को अब चॉकलेट की क्रेविंग हो रही हैं. लेकिन चॉकलेट्स कैप्टन के रूम में बॉक्स में बंद है. उस बॉक्स पर ताला भी लगा है. तो फिर अब्दू चॉकलेट खाए तो कैसे? अब्दू हेयर पिन लेकर आते हैं, बॉक्स पर लगा ताला खोलने की कोशिश करते हैं. लेकिन असफल रहते हैं. अब्दू फिर चाबी ढूंढने की कोशिश करते हैं.
बिग बॉस के घर में हर कंटेस्टेंट के बीच जहां लड़ाई, झगड़े, तानाकशी, चिल्लम चिल्ली चल रही है. वहीं दुसरी तरफ अब्दू की क्यूट हरकतें भी हैं, जो बढ़ती ही जा रही हैं. हाल ही में शिव घर के नए कैप्टन बने हैं. अब जब दोस्त कैप्टन बना हो तो थोड़ा फायदा उठाना तो बनता ही है. लेकिन अब्दू को शिव के कैप्टन बनने का फायदा नहीं मिल पा रहा है, इसिलए उन्होंने चोरी करने का मन बना लिया है. लेकिन किस चीज की, आइये आपको बताते हैं.
चॉकलेट खाने को बेताब अब्दू अब्दू रोजिक घर के सबसे क्यूट सदस्य में से एक हैं. वो इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो अपने आप में मस्त रहते हैं, लोगों को एंटरटेन करते हैं. उनकी हरकतें फैंस को इतनी पसंद आ रही हैं कि फॉलोअर्स की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है. अब्दू को अब चॉकलेट की क्रेविंग हो रही हैं. लेकिन चॉकलेट्स कैप्टन के रूम में बॉक्स में बंद है. उस बॉक्स पर ताला भी लगा है. तो फिर अब्दू चॉकलेट खाए तो कैसे?
पर वो भी अब्दू हैं, पूरी कोशिश में हैं कि कैसे ना कैसे करके उसे चुरा पाएं. अब्दू हेयर पिन लेकर आते हैं, बॉक्स पर लगा ताला खोलने की कोशिश करते हैं. लेकिन असफल रहते हैं. अब्दू फिर चाबी ढूंढने की कोशिश करते हैं. वो शिव, स्टैन को बहलाने की कोशिश करते हैं कि चाबी मिल पाए, लेकिन वहां भी सक्सेसफुल नही हो पाते हैं. पर अब्दू ने हार नहीं मानी है, वो अपने छोटे-छोटे हाथों को बॉक्स के साइड से घुसाने की कोशिश करते हैं कि चॉकलेट खा सकें. लेकिन ये भी नहीं हो पाता है.
ना शिव को बहलाने से, ना हेयर पिन आजमाने से, जब कैसे भी कर के अब्दू चॉकलेट हासिल नहीं कर पाते हैं तो वहां पछता कर वहां रखे लैम्प को उठाकर तोड़ने की कोशिश दिखाने लगते हैं. लेकिन...लेकिन...लेकिन वो ऐसा करते नहीं हैं. अब उन्हें चॉकलेट ना मिल पाने का जो गम है, उसकी फ्रस्ट्रेशन को वो निकालेंगे भी कैसे! पर देखना तो दिलचस्प होगा कि आखिर अब्दू को चॉकलेट मिल पाती है कि नहीं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












