
AAP विधायक नरेश बालियान को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया
AajTak
AAP नेता नरेश बालियान को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. बीती रात उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
AAP नेता नरेश बालियान को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. बीती रात उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कोर्ट में कहा कि हमें सांठगांठ चलाने में इस्तेमाल किए गए सभी उपकरणों को जब्त करने के लिए उनसे पूछताछ करने की जरूरत है. पुलिस ने कहा कि नरेश बालियान की कपिल सांगवान से बातचीत हो रही थी.
'चुनाव की वजह से की गई गिरफ्तारी'
कोर्ट में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा कि हमें विदेश से चलने वाले सांगवान ग्रुप के साथ चल रही पूरी सांठगांठ का पता लगाने की जरूरत है. ये कॉल्स अंतरराष्ट्रीय नंबरों का इस्तेमाल कर की गईं, इन सभी बातों की जांच होनी चाहिए. इस दौरान नरेश बालियान के वकील ने कहा कि गिरफ्तारी अवैध है, मेरे मुवक्किल को रिहा किया जाना चाहिए. वकील ने कहा कि ऑडियो 2023 का है, इसमें कुछ भी नया नहीं है. नया सिर्फ ये है कि चुनाव के कारण राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है.
नरेश बालियान के वकील ने अदालत में कहा कि जिस ऑडियो क्लिप के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है कि वह डेढ़ साल से सार्वजनिक डोमेन में है. अगर ऑडियो क्लिप नया नहीं है तो अभी गिरफ्तारी क्यों, समय महत्वपूर्ण है. गिरफ्तारी का आधार गिरफ्तारी की जरूरत को पूरा नहीं करता है.
'नरेश बालियान ने ऑडियो क्लिप को बताया डॉक्टर्ड'
इस दौरान जज ने कहा कि दिल्ली पुलिस का कहना है कि एसीपी ने कपिल सांगवान की आवाज पहचान ली है. नरेश बालियान के वकील बोले कि AI के युग में किसी क्लिप को डॉक्टरेट करना कितना आसान है? क्या एसीपी कपिल सांगवान की आवाज इतनी अच्छी तरह जानने के लिए उनके साथ भोजन करते हैं और समय बिताते हैं? वे खुद कहते हैं कि कपिल सांगवान पहुंच से बाहर हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






