
Aamir Khan ने की दंगल स्टार फातिम सना शेख से शादी? जानें वायरल तस्वीर का सच
AajTak
इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें फातिम सना शेख आमिर खान की दुल्हन बनी नजर आ रही हैं. फातिमा की मांग में आमिर खान के नाम का सिंदूर होने का दावा है. दोनों साथ में पोज दे रहे हैं. ये तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है. तस्वीर देखने के बाद फैंस शॉक्ड हैं.
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्मों की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी हाईलाइट में रहती हैं. फैंस को इस साल तब झटका लगा था जब आमिर ने किरण राव संग अपनी 15 साल पुरानी शादी के टूटने का ऐलान किया था. कयास लगे कि ये शादी टूटने की वजह आमिर का फातिम सना शेख संग अफेयर है. इन खबरों को तूल मिलता गया और आमिर खान की फातिमा संग तीसरी शादी करने की खबरें आती गईं. अब आमिर की लव स्टोरी में नया शॉकिंग अपडेट सामने आया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












