
Aamir Khan की लाल सिंह चड्ढा को लेकर सस्पेंस खत्म, इस दिन रिलीज होगी मूवी
AajTak
पिछले कुछ समय से ऐसी अफवाहें थीं कि आमिर खान की फिल्म बैसाखी के मौके पर भी नहीं रिलीज होगी और इसकी डेट को फिर से आगे शिफ्ट किया जाना है. मगर अब अटकलों पर विराम लगाते हुए आमिर खान की तरफ से स्टेटमेंट जारी कर दिया गया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं. फिल्म की शूटिंग कोरोना काल में पूरी की गई मगर फिल्म की रिलीज डेट पर लगातार कोरोना ग्रहण लगा है. फिल्म पहले 14 फरवरी, 2022 को रिलीज होनी थी मगर कोरोना को मद्देनजर इसकी रिलीज को बैसाखी तक के लिए शिफ्ट कर दिया गया था. मगर पिछले कुछ समय से ऐसी अफवाहें थीं कि फिल्म बैसाखी के मौके पर भी नहीं रिलीज होगी और इसकी डेट को फिर से आगे शिफ्ट किया जाना है. मगर अब अटकलों पर विराम लगाते हुए आमिर खान की तरफ से स्टेटमेंट जारी कर दिया गया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












