
Aakhri Sawal Teaser: गांधी से विवादित ढांचे तक, संजय दत्त ने उठाए बड़े मुद्दे! 'आखरी सवाल' में होगा बड़ा खेल
AajTak
संजय दत्त की फिल्म ‘आखरी सवाल’ का दमदार टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें गांधी से लेकर विवादित ढांचे तक के मुद्दों को उठाया गया है. फिल्म इतिहास और सच से जुड़े उन सवालों को सामने लाती है, जो लंबे समय से देश में बहस का विषय रहे हैं.
बॉलीवुड के 'खलनायक' यानी प्रॉमिसिंग एक्टर संजय दत्त अब धुरंधर के बैड कॉप एसपी चौधरी से शिफ्ट होकर अब वकालत में एंटर कर गए हैं. उनकी नई फिल्म आखरी सवाल का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जहां उनका दबदबा साफ दिखाई देता है. टीजर काफी दमदार लगता है, इसमें द्रोपदी के पिता द्रुपद का उदाहरण देते हुए महात्मा गांधी निधन के बाद लगाए गए बैन से लेकर आरएसएस का इतिहास और विवादित ढांचे को गिराने के केस तक को खंगाला गया है.
आखरी सवाल का टीजर जारी
मेकर्स का दावा है कि आखरी सवाल एक ऐसी फिल्म जो उन सवालों को पूछने की हिम्मत करती है जिसने एक सदी से भी ज्यादा समय से देश और यहां के युवाओं को उलझा रखा है. नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी 'आखरी सवाल' के टीजर में संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं और इसे निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है. टीजर अब आउट हो चुका है.
संजय दत्त के साथ-साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे शानदार कलाकारों से सजी 'आखरी सवाल' उन फिल्मों में से एक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीजर में दमदार डायलॉग्स के साथ-साथ किरदारों का प्रेजेंस भी सॉलिड लगता है.
क्या है फिल्म की कहानी
कहानी विक्की की है, जो एक होनहार लेकिन थोड़ा गुस्सैल स्कॉलर है और प्रोग्रेसिव इंडिया का एक महत्वाकांक्षी युवा है. विक्की अपनी थीसिस रिजेक्ट होने के बाद अपने गुरु प्रोफेसर गोपाल नडकर्णी पर पक्षपात का आरोप लगाता है. जो शुरू में एक निजी एकेडमिक विवाद होता है, वो बाद में नेशनल टेलीविजन पर होने वाली बहस में बदल जाता है. ये फिल्म भारत के युवाओं के मन में उठने वाले सुलगते सवालों उनकी उम्मीदों, शंकाओं और ऐतिहासिक घटनाओं व तथ्यों के जरिए सच की उनकी तलाश को दिखाती है.













