
'चिढ़े रहते थे', रणबीर संग उलझा हुआ था पिता ऋषि का रिश्ता, एक्टर ने किया खुलासा
AajTak
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर का रिश्ते उलझना भरा था. बाप-बेटे की जोड़ी के बीच एक ऐसा दौर भी आया था, जब दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे. इस बारे में कई बार रणबीर खुलकर बात कर चुके हैं. अब एक्टर विवेक वासवानी ने इसे लेकर खुलास किया है.
एक्टर रणबीर कपूर हमेशा से अपने दिवंगत पिता और एक्टर ऋषि कपूर के साथ अपने उलझे रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते आए हैं. बाप-बेटे की जोड़ी के बीच एक ऐसा दौर भी आया था, जब दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर-राइटर विवेक वासवानी ने रणबीर और ऋषि के पर्सनल रिश्ते के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि दिवंगत एक्टर अक्सर अपने बेटे से नाराज रहते थे.
ऋषि कपूर बेटे से रहते थे इरिटेट
विक्की लालवानी के साथ बातचीत के दौरान विवेक वासवानी ने ऋषि कपूर के 'मूडी' स्वभाव के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'वे ऐसे ही पैदा हुए थे, वे मूडी थे. एक बार जब आप यह स्वीकार कर लेते हैं कि वे मूडी हैं, तो उनके साथ बहुत अच्छे से निभ सकती है. लेकिन अच्छे लोगों के साथ वे बहुत अच्छे थे. मेरे साथ तो वे शानदार थे. वे ज्यादातर लोगों के बहुत पसंद करते थे. वे विनोद खन्ना के बहुत प्यार करते थे.'
उन्होंने आगे कहा, 'वे रणबीर से लगातार नाराज रहते थे. उन्हें लगता था कि चूंकि वह उनका बेटा है, इसलिए उन्हें उससे नाराज होना चाहिए. कभी गुस्सा नहीं, सिर्फ नाराजगी, बहुत चिढ़. वे हर किसी के साथ ऐसे ही थे.'
जब विवेक से पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर को कभी पिता ऋषि के बोलने के तरीके से बुरा लगता था, तो उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, नहीं. वह तो जन्म से ही इस बात के आदी था. वह हंसता था. वह कहता था, 'देखो, अब फिर से मुझे डांटने वाले हैं. बस मुझे यहीं खड़ा रहने दो'.'
रणबीर कपूर का बदल नजरिया













