
Aajtak's Shweta Singh report from Kyiv: यूक्रेन में परमाणु निरोधक बंकर पहुंची आजतक की टीम, बैटलग्राउंड से देखें रिपोर्ट
AajTak
कीव पर हमले तेज हो चुके हैं. शनिवार रात पूरा कीव धमाकों से गूंजता रहा, कई इलाकों से तबाही की तस्वीर सामने आ रही हैं. युद्ध की बमबारी के बीच कीव के हर मोर्चे पर डटी है आजतक की टीम. संवाददाता श्वेता सिंह कीव में एक परमाणु निरोधक बंकर पहुंची जहां उन्होंने इस बंकर के बारे में विस्तार से बताया. ये एक ऐसा बंकर है जो लोगों को न्यूक्लीयर वॉर के वक्त बचा सकता है. ये उस समय की बात है जब USSR हुआ करता था. सोवियत संघ के वक्त का है ये बॉम्ब शेलटर, जहां 80 के दशक की कई चीजें रखी हुई हैं. यहां श्वेता सिंह ने एक यूक्रनी नागरिक से इसके बारे में जानकारी हासिल की. देखें पूरी वीडियो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












