
aajtak.in के 'e-चुनाव' में हिस्सा लें, अपनी लोकसभा सीट चुनें और पसंदीदा पार्टी को वोट करें
AajTak
aajtak.in अपनी खास पहल, ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव सर्वेक्षण के साथ 2024 के चुनाव में सर्वे के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बीच ऑनलाइन माध्यम से मतदाताओं के मूड का पता लगाया जाएगा. यहां जानकारी दी गई है कि आप इस e-चुनाव में कैसे भाग ले सकते हैं. आइए जानते हैं.
देश 2024 के आम चुनाव के लिए मतदान करने की तैयारियों में जुटा है. इस बीच aajtak.in एक बार फिर अपनी खास पहल के तहत 'e-चुनाव' करा रहा है. इससे देश के मूड का पता लगाया जाएगा और यह खासतौर पर ऑनलाइन आधारित सर्वेक्षण होगा.
543 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हो रही है. डेढ़ महीने की अवधि में चुनाव सात चरणों में होंगे. आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा और 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे.
अपना वोट डालने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि पहला 'e-चुनाव' 2014 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आयोजित किया गया था. नवंबर 2013 में आयोजित e-चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 330+ सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी. इस चुनाव में एनडीए 341 सीटों पर जीत के साथ केंद्र की सत्ता में आई थी.
2019 के आम चुनाव में भी आजतक ने अनुभवी सर्वेक्षण करने वाली कंपनियों को चुनौती दी. सर्वे में एनडीए को 326 सीटें और कांग्रेस को 112 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई. इसके लिए ढाई लाख से ज्यादा ओटीपी-वेरिफाइड वोट (वन नंबर, वन वोट) इकट्ठा किए गए.
खास बात ये है कि तब चुनावी परिणाम भी इसी भविष्यवाणी के आसपास आए. एनडीए को 2019 के चुनाव में 353 सीटें मिलीं, जबकि विपक्षी गठबंधन 91 सीटें ही जीत सकी. aajtak.in का e-चुनाव कई एग्जिट पोल करने वाली संस्थाओं से भी बेहतर था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







