
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
शिगेरु इशिबा ने जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने वेनेजुएला के जहाज पर हमले का बचाव किया है. लाल सागर के गहराई में बिछाई गई इंटरनेट की केबल कटने की खबर है, जिसकी वजह से एशिया के कई देश प्रभावित हुए हैं.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: शिगेरु इशिबा ने जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने वेनेजुएला के जहाज पर हमले का बचाव किया है. लाल सागर के गहराई में बिछाई गई इंटरनेट की केबल कटने की खबर है, जिसकी वजह से एशिया के कई देश प्रभावित हुए हैं. हरियाणा में एक विदेशी महिला का शव सेमी न्यूड हालात में मिला है. टीएमसी सांसद अब्दुर रहीम बख्शी ने एक बीजेपी विधायक को मुंह में तेजाब डालने की धमकी दी है.
ट्रंप का टैरिफ, बढ़ती महंगाई और पार्टी में अंदरूनी कलह... जापानी पीएम शिगेरु इशिबा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी
जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. इशिबा ने पार्टी को आपातकालीन नेतृत्व चुनाव कराने को कहा. उनके संभावित उत्तराधिकारी कोइज़ुमी और ताकाइची हैं. इशिबा का आखिरी काम अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना था, जिसमें जापान ने 550 अरब डॉलर निवेश का वादा किया है.
'एक बार आप GST देख लो...', पीएम मोदी के एक फोन कॉल से हुई 8 साल में सबसे बड़े टैक्स रिफॉर्म की शुरुआत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई वाली जीएसटी काउंसिल ने टैक्स सुधार करते हुए आम आदमी को बड़ी राहत दी है. अब चार स्लैब्स की जगह सिर्फ पांच और 18 फीसदी के दो ही जीएसटी स्लैब्स होंगे. साथ ही जरूरी सामानों को टैक्स फ्री कर दिया गया है. पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री को एक हल्का सा इशारे देते हुए कहा था, 'एक बार आप जीएसटी देख लो!'. इसी के बाद टैक्स सिस्टम में बदलाव की बड़ी कवायद की शुरुआत हुई थी, जिसका नतीजा अब सबके सामने है.
'मुझे परवाह नहीं...', वेनेजुएला के जहाज पर हमले को वॉर क्राइम कहे जाने पर जेडी वेन्स ने किया बचाव

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










