
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि 'बाकी सबको छोड़िए, हमने ही दो बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है'. वहीं, कन्नड़ और तमिल फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि 'बाकी सबको छोड़िए, हमने ही दो बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है'. वहीं, कन्नड़ और तमिल फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. पढ़िए बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें...'नीतीश कुमार को 2 बार CM तो हमने ही बनाया', मुख्यमंत्री पर तेजस्वी का पलटवार, लालू पर कसा था तंज बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि 'बाकी सबको छोड़िए, हमने ही दो बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है'. दरअसल वह एक दिन पहले विधानसभा में नीतीश कुमार के उस भाषण को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि 'लालू यादव को मुख्यमंत्री मैंने बनाया है.'
15 दिन में दुबई के 4 ट्रिप, सिक्योरिटी बाईपास की सेटिंग... एयरपोर्ट पर 12cr के सोने संग ऐसे धरी गई एक्ट्रेस रन्या राव
कन्नड़ और तमिल फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. उन्हें डायरेक्टोरेट आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया. वह दुबई से लौटी थीं. उनके बारे में पहले से ही डीआरआई को खुफिया जानकारी मिल गई थी. अमीरात की फ्लाइट से लैंड करने के बाद एक्ट्रेस को रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने बड़ी सूझबूझ के साथ पकड़ा.
'रूस से बातचीत के लिए तैयार हैं जेलेंस्की', ट्रंप के दावे को रूस ने बताया पॉजिटिव एप्रोच रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के उस बयान को "सकारात्मक" बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह रूस के साथ तीन साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत की मेज पर आने को तैयार हैं. दरअसल अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्हें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक पत्र भेजा है. ट्रंप ने कहा, "पत्र कहता है, टिकने वाली शांति के करीब पहुंचने के लिए यूक्रेन जल्द से जल्द समझौते की मेज पर आने को तैयार है. यूक्रेन के लोगों से ज्यादा शांति की चाहत किसी को नहीं है."
केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोप-वे प्रोजेक्ट्स को केंद्र सरकार की मंजूरी, कैबिनेट के 3 बड़े फैसले केंद्र सरकार ने बुधवार को केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोप-वे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी. कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक (12.9 किमी) और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक (12.4 किलोमीटर) रोपवे परियोजना- पर्वतमाला परियोजना के विकास को मंजूरी दे दी है.
अबू आजमी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- हमारे विधायक की बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल... महाराष्ट्र विधानसभा से सपा विधायक अबू आजमी के निलंबन पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव खुलकर अपने विधायक के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने अबू आजमी को निलंबित किए जाने पर कहा कि कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो वे गलत सोचते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







