
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 अगस्त 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद एससीओ सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन दौरे पर गए हैं, जहां प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता की. साथ ही रक्षा सचिव आरके सिंह ने बताया कि HAL अगले महीने भारतीय वायुसेना को दो तेजस मार्क-1ए फाइटर जेट्स सौंप सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसईओ समिट में भाग लेने के लिए चीन गए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने रविवार सुबह चीन के राष्ट्रपति राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है. रक्षा सचिव आरके सिंह ने बताया कि HAL अगले महीने भारतीय वायुसेना को दो तेजस मार्क-1ए फाइटर जेट्स सौंप सकता है. मुकेश अंबानी ने रिलायंस एजीएम में एआई क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए एक नई कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस का ऐलान किया है. वहीं, यमन की राजधानी सना में हूती नियंत्रित सरकार के PM अहमद अल-रहावी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों की इज़रायली हवाई हमले में मौत हो गई. पढ़ें रविवार सुबह की टॉप खबरें...
PM Modi SCO Summit China LIVE: PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच मीटिंग शुरू, तिआनजिन के यिंगबिन होटल में चल रही बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन पहुंचे हैं और आज उनकी मुलाकात राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई. ये मुलाकात तिआनजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से पहले हुई. मोदी और जिनपिंग की बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और चीन के रिश्तों में कुछ नरमी आई है. ये पीएम मोदी का सात साल बाद चीन का पहला दौरा है.
अगले महीने वायु सेना मिलेंगे दो तेजस मार्क-1ए जेट्स, डिफेंस सेक्रेटरी ने किया कंफर्म
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड अगले महीने भारतीय वायुसेना को दो तेजस मार्क-1ए फाइटर जेट्स सौंपने की तैयारी में है. रक्षा सचिव आरके सिंह ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही HAL के साथ 97 अतिरिक्त तेजस जेट्स की खरीद के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करेगी. ये कॉन्ट्रैक्ट तभी साइन किया जाएगा जब एचएएल पहले दो जेट्स को डिलीवर कर देगा.
मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, बनाई नई कंपनी, Meta-Google के साथ करेगी काम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










