
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 नवंबर, 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 नवंबर 2023 की खबरें और समाचार: तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. राजस्थान की रहने वाली अंजू उर्फ फातिमा 4 महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौट आई हैं. तमिलनाडु में कई जगह पर भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है.
तेलंगाना में 119 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. आज शाम को एग्जिट पोल्स के नतीजे घोषित होंगे. राजस्थान की रहने वाली अंजू 4 महीने बात भारत लौट आई हैं. इस दौरान अमृतसर में पंजाब पुलिस और आईबी ने उनसे लंबी पूछताछ की. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के बेहद नजदीक एक नए गांव की आधारशिला रखी है. तमिलनाडु के चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में भारी बारिश के बाद स्कूल गुरुवार को भी बंद रहेंगे.पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
तेलंगाना की 119 सीटों पर मतदान जारी, के कविता और अल्लू-अर्जुन ने हैदराबाद डाला वोट दक्षिणी राज्य तेलंगाना में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. विधानसभा की सभी 119 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी. राज्य में 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मुख्यमंत्री केसीआर की नजर जहां लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी करने पर होगी.
पाकिस्तान से भारत लौटी 'अंजू उर्फ फातिमा', बताई घर वापसी की वजह, खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ पहले भारत से पाकिस्तान पहुंची. फिर शादीशुदा होने के बावजूद पाकिस्तानी युवक से राजस्थान की अंजू (Anju) ने निकाह कर लिया. अब 4 महीने बाद अंजू हिंदुस्तान लौट आई हैं. वो बुधवार को वाघा बॉर्डर पहुंचीं. साथ में पाकिस्तानी शौहर नसरुल्लाह (Nasrullah) भी था. लेकिन वाघा बॉर्डर से अंजू को पहले आईबी और पंजाब पुलिस अपने साथ लेकर गई. वहां उनसे पूछताछ की गई. अंजू ने उन्हें भारत वापसी की वजह बताई. फिर अमृतसर से अंजू दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं हैं.
हमास से जंग के बीच नेतन्याहू का फैसला, गाजा के पास करने जा रहे ये काम
इजरायल और हमास की कट्टर दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है. सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद से शुरू हुई यह जंग हजारों जिंदगियां लील चुकी हैं. इजरायल के हमलों से गाजा पट्टी तबाह हो चुकी है. इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के बेहद नजदीक एक नए गांव की आधारशिला रखी है. पीएम नेतन्याहू 'ओफिर' समुदाय के लिए यह गांव बसा रहे हैं. शार हनेगेव क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख ओफिर लिबस्टिन के सम्मान में इस गांव को बसाया जा रहा है. बता दें कि ओफिर को सात अक्टूबर को हमास के हमले में मार गिराया गया था.
तमिलनाडु में भारी बारिश, चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, CM स्टालिन ने दिए ये आदेश तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी चेन्नई में गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे. चेन्नई के अलावा तिरुवल्लूर जिले के भी सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों के स्कूल भी गुरुवार को बंद रहेंगे. मौसम विभाग ने भारी बारिश के मद्देनजर दो और तीन दिसंबर को चेन्नई और पड़ोसी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



