
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा किया. वहीं, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच पर पकड़ बनाई.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 3 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में पांच विकेट खोकर 448 रन बनाए. इन खबरों के अलावा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप की दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी. पढ़ें शुक्रवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
'ऑपरेशन सिंदूर में पाक के F-16, JF-17 समेत 10 फाइटर जेट गिराए', एयर फोर्स चीफ का खुलासा
भारतीय वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के नुकसान पर खुलकर बात की. एयर चीफ एपी सिंह ने कहा कि हमने 4 रडार, 2 कमांड सेंटर, 2 रनवे, 3 हैंगर, 1 सी-130, 1 एडब्ल्यूएसी, 4-5 एफ-16 नष्ट किए. कुल मिलाकर, ज़मीन और हवा में पाकिस्तान को 9-10 फाइटर विमानों का नुकसान हुआ.
IND vs WI: अहमदाबाद टेस्ट पर टीम इंडिया ने बनाई पकड़, राहुल के बाद जुरेल-जडेजा ने जड़े शतक, विंडीज की टीम पस्त
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुक़ाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इस मैच में दूसरे दिन स्टम्प तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 448/5 रन बना लिए हैं. भारत की कुल लीड 286 रनों की हो चुकी है. रवींद्र जडेजा 104 और वॉशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर नाबाद हैं. इस मैच में KL राहुल और ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारी खेली.
'खुद हमें चुका रहे 1.2 बिलियन डॉलर और भारत पर...', टैरिफ-टैरिफ करने वाले ट्रंप की पुतिन ने खोलकर रख दी पोल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के साथ जारी व्यापार तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ संबंधी फैसलों पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तमाम प्रतिबंधों और शुल्कों के बावजूद अमेरिका रूस से यूरेनियम खरीद रहा है और इससे रूस को बड़ा मुनाफा होगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










