
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 नवंबर, 2024 की खबरें और समाचार: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पहला टेस्ट खेला जा रहा है जिसमें भारत ने शुरूआत में ही दो विकेट गंवा दिए हैं. दिल्ली में हवा लगातार जहरीली बनी हुई है और एक्यूआई का स्तर बहुत खराब बना हुआ है.
दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है.शुक्रवार सुबह 7 बजे 24 घंटे का औसत AQI 371 था. SEC ने गौतम अडानी और सागर अडानी पर Rule 10b-5 के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है और उसकी शुरूआत बेहद खराब रही है.साहित्य के सबसे बड़े आयोजन 'साहित्य आजतक' का आज से आगाज हो रहा है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
कनाडा फिर बैकफुट पर... अब बोला- कभी नहीं जोड़ा हमारे यहां आपराधिक गतिविधियों से भारतीय PM, विदेश मंत्री और NSA का कनेक्शन हरदीप सिंह निज्जर मामले में कनाडा सरकार अब बैकफुट पर आ गई है. कनाडाई सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर सहित कनाडा में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष अधिकारियों की भूमिका के कोई सबूत नहीं हैं.कनाडा सरकार ने स्पष्टीकरण देकर कहा है कि देश में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की कोई भूमिका नहीं है.
दिल्ली की हवा फिर से 'बहुत खराब' श्रेणी में, कई इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है. शुक्रवार सुबह 7 बजे 24 घंटे का औसत AQI 371 था. आज सुबह राजधानी सहित दिल्ली के अधिकांश इलाके धुंध और स्मॉग की गहरी चादर में लिपटे नजर आए और कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार हो चुका है जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. इसके अलावा, अधिकतर इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' बना हुआ है. सुबह 7 बजे 24 घंटे का औसत AQI 426 के साथ जहांगीरपुरी सभी में सबसे प्रदूषित है.
सोलर प्रोजेक्ट में रिश्वत के आरोप, कंपनी के बड़े किरदारों का जिक्र... SEC चार्जशीट से जानिए अडानी केस की पूरी कहानी देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी नए आरोपों से घिर गए हैं. आरोप भारत में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के ठेके हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को लगभग 2,250 करोड़ रुपये की रिश्वत का है. अडानी समूह ने इन प्रोजेक्ट्स के लिए अमेरिकी निवेशकों से फंड जुटाया था, यही वजह है कि अमेरिकी कोर्ट में उनके खिलाफ ये मामला आया है. इन प्रोजेक्ट्स से समूह को 20 वर्षों में करीब 2 अरब डॉलर के मुनाफे का अनुमान था.
पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के बाद देवदत्त पडिक्कल भी 0 पर आउट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज (22 नवंबर) से पर्थ में है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस 'महासीरीज' में कुल 5 मैच खेले जाने हैं.
साहित्य के महाकुंभ का आज से आगाज, ये हस्तियां करेंगी शिरकत, पढ़ें पूरा शेड्यूल बड़ी बेसब्री से जिस घड़ी का इंतजार था वह आ गई है. राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भारतीय साहित्य (अदब), कला और मनोरंजन की त्रिवेणी का संगम होने वाला है और साहित्य के सितारों के इस महाकुंभ का नाम है 'साहित्य आज तक'. रंगा-रंगा कार्यक्रम होंगे, महफिल सजेगी, चौपाल बैठेगी और होगा कलाकारों और कला के कद्रदानों का जमघट. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाला यह महाकुंभ मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 22, 23 और 24 नवंबर को होने वाला है. यानी शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो रही है. यह मेला 6 साल से साहित्य और अदब से मोहब्बत करने वालों का हॉटस्पॉट बना हुआ है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



