
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पंजाब में बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री मान ने आजतक के साथ खास बातचीत की है. राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलाने की मांग की गई है. डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीयों के खिलाफ वीजा बम फोड़ दिया गया है. पाकिस्तान से मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को खास सलाह दी है. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 20 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: पंजाब में बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री मान ने आजतक के साथ खास बातचीत की है. राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलाने की मांग की गई है. डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीयों के खिलाफ वीजा बम फोड़ दिया गया है. पाकिस्तान से मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को खास सलाह दी है. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.
1. बाढ़ से बर्बाद पंजाब... कैसे होगा आबाद? खास बातचीत में सीएम भगवंत मान ने बताया 'न्यू पंजाब' का प्लान
सीएम मान ने बताया कि इस बार पंजाब ने इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ देखी है. 1988 में करीब 11 लाख क्यूसेक पानी आया था, लेकिन इस बार 16 लाख क्यूसेक के आसपास आ चुका है. गनीमत रही कि इस बार घग्गर नदी ने नुकसान नहीं किया, वरना हालात और खराब हो जाते. सबसे ज्यादा तबाही ब्यास और रावी नदी के किनारों पर हुई है.2. राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलाने की मांग, लखनऊ कोर्ट में याचिका दाखिल कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ देश की एकता और अखंडता को बांटने का आरोप लगाया गया है. लखनऊ की एक कोर्ट में उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलाने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की गई है.
3. कल तक नहीं दी 88 लाख फीस तो अमेरिका में No Entry! ट्रंप का 'वीजा बम' भारतीयों के लिए बड़ी मुसीबत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से एक सख्त फैसला लिया गया है. इसमें कहा गया कि मौजूदा वीजा होल्डर्स सहित सभी H1-B कर्मचारियों को अपनी कंपनी के जरिए हर साल 100,000 अमेरिकी डॉलर (88 लाख रुपये से ज्यादा) का भुगतान करना होगा, वरना रविवार से उन्हें देश में दाखिल होने से रोक दिया जाएगा.
4. 'गोली लगी तो बदमाश...', दिशा पाटनी केस का जिक्र कर बोले योगी- कानून तोड़ा तो यूपी में यही होगा अंजाम

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







