
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 जून 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 जून, 2025 की खबरें और समाचार: अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स डेटा रिकवरी के लिए अब अमेरिका भेजा जाएगा. वहीं, पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने माइकल रूबिन ने दावा किया है कि युद्धग्रस्त ईरान के एटमी सामान पाकिस्तान में रखे जाएगें.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 जून, 2025 की खबरें और समाचार: अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स डेटा रिकवरी के लिए अब अमेरिका भेजा जाएगा. वहीं, पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने माइकल रूबिन ने दावा किया है कि युद्धग्रस्त ईरान के एटमी सामान पाकिस्तान में रखे जाएगें. इनके अलावा, बीएसएनएल ने Q-5G FWA सर्विस लॉन्च की है. पढ़ें गुरुवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
क्रैश हुए एअर इंडिया विमान का Black box भेजा जाएगा अमेरिका, इस वजह से भारत में डेटा निकाल पाना नामुमकिन
अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स अब अमेरिका भेजा जाएगा. ब्लैक बॉक्स में मौजूद डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) को वाशिंगटन स्थित नेशनल सेफ्टी ट्रांसपोर्ट बोर्ड (NTSB) की लैब में विश्लेषण के लिए खोला जाएगा. उसकी रिकवरी भारत में संभव नहीं है.
'पाकिस्तान में रखा जाएगा ईरान का एटमी सामान...', तो ये थी ट्रंप की मुनीर को लंच पर बुलाने की वजह?
इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर सभी की निगाहें अमेरिका पर टिकी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर की हालिया व्हाइट हाउस मीटिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस बीच, अब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के पूर्व अधिकारी माइकल रूबिन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की नजर पाकिस्तान पर सिर्फ इसलिए है, क्योंकि ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के बाद उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े सामान को पाकिस्तान में शिफ्ट किया जा सकता है.
BSNL ने लॉन्च की Q-5G FWA सर्विस, बिना SIM के मिलेगा इंटरनेट, इतने रुपये का है प्लान

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










