
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 जनवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 जनवरी 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर हमला हो गया है. उनकी कार पर हमला हुआ है. केजरीवाल को काले झंडे दिखाए गए और पत्थर भी फेंके गए.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 जनवरी 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर चुनाव से पहले हमला हो गया है. वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत और चीन के एक साथ उभरने से संबंधों में संतुलन बनाने की अनूठी चुनौती खड़ी हो गई है. इसके अलावा केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है. उन्हें LTC के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर और तेजस जैसी लग्जरी ट्रेनों में सफर की सुविधा दे दी है. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम आज घोषित कर दी गई. इसमें संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज को बाहर कर दिया गया. पढ़िए शनिवार, शाम की 5 बड़ी खबरें...
1- अरविंद केजरीवाल पर हमला! भीड़ ने दिखाए काले झंडे और फेंके पत्थर... AAP ने जारी किया VIDEO
आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुनाव से पहले हमला हो गया है. AAP ने एक वीडियो जारी किया है.
2 'आतंकवाद का कैंसर अब PAK की राजनीतिक व्यवस्था को निगल रहा', विदेशमंत्री जयशंकर का करारा हमला
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत और चीन के एक साथ उभरने से संबंधों में संतुलन बनाने की अनूठी चुनौती खड़ी हो गई है.
3- LTC Rules: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और तोहफा, फ्री में अब इन लग्जरी ट्रेनों में भी कर सकेंगे सफर!

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








