
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 मई 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और दोपहर तक ये साफ हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी. वहीं यूपी में नगर निकाय चुनाव की भी मतगणना जारी है और रूझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा आज उपचुनावों की भी मतगणना हो रही है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रूझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. वहीं यूपी नगर निकाय चुनावों की भी मतगणना जारी है और आरंभिक रूझानों में बीजेपी क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है. यूपी, ओडिशा और मेघालय की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की भी मतगणना जारी है. इसके अलावा आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा तथा फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई होने वाली है. पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.
Karnataka Election 2023 LIVE Updates: कर्नाटक में वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त कर्नाटक की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था. राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है. वहीं, जद (एस) समेत अन्य क्षेत्रीय दल परिणाम जानने के लिए सांस रोककर इंतजार कर रहे हैं. आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है. राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.
UP Nikay Chunav Result 2023 Live Updates: लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर समेत पश्चिमी यूपी में किसकी होगी 'सरकार'? काउंटिंग शुरू Nikay Chunav Parinam 2023 Updates: यूपी में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए जाएंगे. इसके लिए वोटों की गिनती का सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. दोपहर 12 बजे से रिजल्ट आना शुरू हो सकते हैं. यूपी 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 52 फीसदी तो दूसरे चरण में 53 फीसदी वोटिंग हुई थी. यूपी निकाय चुनाव को 2024 का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. इन चुनावों में बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियों की साख दांव पर लगी हुई है.
उपचुनाव LIVE: कौन जीतेगा जालंधर की जंग, स्वार टांडा में किसका सिक्का? गिनती शुरू कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी, ओडिशा और मेघालय की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे. पंजाब की एक लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आने हैं. इन सभी सीटों पर कर्नाटक चुनाव के साथ ही 10 मई को वोटिंग हुई थी. वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
आगजनी, हिंसा, गोलाबारी और फिर लाहौर में स्वागत... 84 घंटे के बाद आधी रात को घर पहुंचे इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 8 घंटे बाद लाहौर स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए और शनिवार तड़के घर पहुंचे. बड़ी संख्या में यहां इमरान के समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इससे पहले हाईकोर्ट के बाहर भी फायरिंग होती रही जिसके कारण उन्हें परिसर के अंदर ही ही सुरक्षित रखा गया. लाहौर जाने के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ने खुलासा किया कि इस्लामाबाद पुलिस के महानिरीक्षक ने उन्हें लाहौर जाने से रोकने के लिए कई प्रयास किए और उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करवाया गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



