
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 जुलाई 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 12 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: देश और दुनिया में खेल, रक्षा और विरासत से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं. लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के ऐतिहासिक पांच विकेटों ने सुर्खियां बटोरीं, वहीं भारत के ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया. DRDO ने भी ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण कर भारत की रक्षा ताकत को और मजबूत किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 12 जुलाई की खबरें और समाचार: देशभर में सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी गतिविधियां चर्चा में रहीं. यूपी में कांवड़ यात्रा के लिए हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई, वहीं दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटकों ने फिर दहशत बढ़ाई. साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी और दिल्ली में प्रॉपर्टी निवेश को लेकर DDA के नए फैसले भी खबरों में रहे. DRDO ने भी ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण कर भारत की रक्षा ताकत को और मजबूत किया है. पढ़ें आज सुबह की अहम खबरें...
ऑपरेशन सिंदूर में जिस मिसाइल से कांपा पाकिस्तान, सुखोई से हुई उसका सफल परीक्षण
DRDO और IAF ने 11 जुलाई, 2025 को ओडिशा तट पर एयर-टू-एयर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल (BVRAAM) 'अस्त्र' का सफलतापूर्वक फ्लाइट टेस्ट किया. परीक्षणों के दौरान, कई तरह की दूरी, टारगेट्स के पहलुओं और लॉन्च प्लेटफॉर्म की स्थितियों पर हाई स्पीड वाले मानवरहित हवाई टारगेट्स पर दो लॉन्चिंग की गई. दोनों ही मामलों में, मिसाइलों ने टारगेट्स को खत्म कर दिया.
IND vs ENG Highlights, 3rd Test Day 2: लॉर्ड्स में दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 145/3, केएल राहुल की फिफ्टी
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन स्टम्प तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत 19 और केएल राहुल 53 रन पर नाबाद हैं. भारतीय टीम अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 242 रन पीछे है. इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए थे. इस मैच में इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 104 रनों की पारी खेली.
जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में पांच विकेट लेकर रच दिया इतिहास, कपिल देव पीछे छूटे, इस पाकिस्तनी दिग्गज की भी बराबरी की

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







